add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर, क्या है कारण

ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 31, 2026 1:19 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी रिवाइज्ड टीम का ऐलान कर दिया है. सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी मिशेल मार्श के ही हाथों में है. लेकिन बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वहीं बेन ड्वारशुइस की उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर टोनी डोडेमेड ने कहा, ‘पैट को अपनी पीठ की चोट से उबरने के लिए अभी और समय चाहिए. बेन उनके अच्छे रिप्लेसमेंट हैं. वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी का विकल्प देते हैं और साथ ही उनकी फील्डिंग भी बहुत अच्छी है. वह लोअर ऑर्डर में आकर अच्छी हिटिंग भी कर सकते हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें यकीन है कि अच्छी रफ्तार पर गेंद को स्विंग करने की उनकी काबिलियत और साथ ही में वैरिएशन जिन परिस्थितियों की हम उम्मीद कर रहे हैं उनमें काफी मददगार रहेगी. और यह कुल मिलाकर टीम के संयोजन में भी मददगार होगी.’

पूर्व टेस्ट ओपनर मैट रेनशॉ, जिन्होंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है, टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. इस रिवाइज्ड टीम में उन्हें मैट शॉर्ट की जगह शामिल किया गया है.

इस बीच स्टीव स्मिथ जिन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए 41 गेंद पर सेंचुरी बनाकर सभी को प्रभावित किया था और मिशेल स्टार्क जो ऑस्ट्रेलिया की पिछली टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, दोनों को नजरअंदाज किया गया है.

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…