पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बेहतरीन कप्तान होंगे, स्टीव स्मिथ की भूमिका भी अहम: जेसन गिलेस्पी

टेस्ट कप्तान का पद मिलने के बाद पैट कमिंस ने कहा था कि स्टीव स्मिथ उप कप्तान के पद पर उनके सबसे बड़े सहयोगी होंगे।

Edited By : India.com Staff |Dec 14, 2021, 06:38 PM IST

Published On Dec 14, 2021, 06:38 PM IST

Last UpdatedDec 14, 2021, 06:38 PM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) का मानना है कि पैट कमिंस (Pat Cummins) मौजूदा टेस्ट टीम के लिए बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। साथ ही पूर्व क्रिकेटर ने टेस्ट टीम में बतौर उप कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की भूमिका भी अहम होगी।

स्पोर्ट्स कॉस्ट पर गिलेस्पी ने कहा, “मुझे लगता है कि पैट कमिंस एक अच्छा लीडर है, मेरे हिसाब से वो अच्छा काम करेगा और उसके पास स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर के रूप में मैदान पर अच्छा सपोर्ट भी है। मार्नस लाबुशाने, जॉश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन भी है, वहीं ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी भी डेब्यू कर रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान बनने के बाद एक गेंदबाज की जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती है, खासकर कि टेस्ट फॉर्मेट में जहां एक तेज गेंदबाज को लंबे स्पेल भी डालने होते हैं। गिलेस्पी ने कप्तान द्वारा फेंके गए ओवरों की संख्या के बारे में एक दिलचस्प पहलू सामने रखा।

उन्होंने कहा, “हमने ये (गेंदबाजों को कप्तान बनते) पहले भी देखा है। लेकिन गेंदबाज उतने ज्यादा कप्तान बनते हैं जितने कि बल्लेबाज। इसलिए ये एक दिलचस्प मोड़ होगा। मुझे लगता है कि जब पैट कमिंस को कप्तान बनाया गया था तो उन्होंने जो बयान दिया वो बेहद अहम था।”

गिलेस्पी ने कहा, “उसने कहा था कि वो कप्तानी की ओर वास्तविक सहयोगी दृष्टिकोण अपनाएंगे। और उन्हें लगता है कि स्टीव स्मिथ उनके लीडरशिप समूह का अहम हिस्सा होंगे और ये समझना बेहद जरूरी है क्योंकि तेज गेंदबाज कप्तान होने की वजह से उनके सामने कई चुनौतियां होंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “उस पर खुद को जरूरत से ज्यादा ओवर देने का आरोप लग सकता है, उस पर खुद को कम ओवर देने का आरोप लग सकता है। उसे समय समय पर कप्तानी से ब्रेक लेने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए को कुछ ओवरों के लिए फाइन लेग पर जा सकता है, खुद को तरोताजा करने के लिए, ड्रिंक ब्रेक लेने के लिए, खासकर कि अपने स्पेल के बीच में।”

Editor's Pick