• Home
  • News
  • Pata hi nahi tha shikhar dhawan trolls cheteshwar pujara for revealing what he misses the most during lockdown 4011924

शिखर धवन ने चेतेश्वर पुजारा को किया ट्रोल, बोले- हमें तो पता ही नहीं था कि...

पुजारा ने 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 1258 गेंदों का सामना किया था

Edited By : India.com Staff |Apr 27, 2020, 08:10 AM IST

Published On Apr 27, 2020, 08:10 AM IST

Last UpdatedApr 27, 2020, 08:10 AM IST

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की ‘नई दीवार’ के रूप में विख्यात मिडिल ऑर्डर बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेट प्रेम जगजाहिर है. जब एक बार ये बल्लेबाज क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आता है तो फिर जल्दी वापस जाने का नाम नहीं लेता. टीम इंडिया की टेस्ट टीम में  नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा को सामने देखते हुए गेंदबाज भी उन्हें जल्दी आउट करने के फॉर्मूले ढूढते नजर आते हैं. ये वही पुजारा हैं जिन्होंने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में उसके गेंदबाजों के ‘सिरदर्द’ बन गए थे. उस दौरे पर सर्वाधिक 1258 गेंदों का सामना करने वाले पुजारा ने भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

बुमराह बोले-मेरे एक्शन पर सवाल उठाने वालों को लगा कि मैं भारत के लिए नहीं खेल पाऊंगा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी पुजारा का लोहा माना है. कमिंस का कहना है कि पुजारा को आउट करना बेहद मुश्किल काम है. उन्होंने पुजारा को दुनिया के सबसे कठिन बल्लेबाजों में से एक माना है.

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अन्य खिलाड़ियों की तरह पुजारा भी इस समय अपने घर पर हैं. पुजारा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक पुरानी फोटो अपलोड किया. इस फोटो का कैप्शन लिखा, ‘लॉकडाउन में मुझे सबसे ज्यादा जिस चीज की कमी खल रही है वो है क्रिकेट मैदान पर होने की.’

 

View this post on Instagram

 

The thing I miss the most in this lockdown is being on the cricket field.

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara) on Apr 25, 2020 at 8:08am PDT

इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मजाकिया अंदाज में पुजारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. धवन ने लिखा, ‘सच्ची, हमें पता ही नहीं था कि तू क्रिकेट को मिस कर रहा है. वाह!’

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया में हुई देरी, जानिए पूरी डिटेल

कोरोनावायरस के कारण अगर हालात खराब नहीं होते तो इस समय लगभग सभी खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे होते. पुजारा हालांकि आईपीएल नहीं खेलते, लेकिन वह काउंटी क्रिकेट में अपने हाथ आजमा रहे होते.

Editor's Pick