- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pathum Nissanka and Kusal Parera breaks Virat Kohli KL Rahul Highest partnership Record in Asia Cup
पथुम निसांका-कुसल परेरा की जोड़ी ने रचा इतिहास, एशिया कप में बना महारिकॉर्ड
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए, टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए,
Published On Sep 27, 2025, 01:22 PM IST
Last UpdatedSep 27, 2025, 01:22 PM IST
Pathum Nissanka Kusal Parera
Pathum Nissanka Kusal Parera Record in Asia Cup: भारत ने एशिया कप 2025 के अंतिम सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में शिकस्त दी. इस मुकाबले में पथुम निसांका और कुसल परेरा की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए बड़ा रिकॉर्ड बनाया. दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पथुम निसांका और कुसल परेरा ने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़े. यह एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े थे.
टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में 100+ साझेदारी के मामले में तीसरी जोड़ी पाकिस्तान के उमर अकमल और शोएब मलिक की है, जिसने 29 फरवरी 2016 को यूएई के खिलाफ चौथे विकेट के लिए अटूट 114 रन की साझेदारी की थी.
भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए, टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए, श्रीलंकाई टीम के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंदों में 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 107 रन की पारी खेली, जबकि कुसल परेरा ने 58 रन टीम के खाते में जुटाए. मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां श्रीलंकाई टीम सिर्फ 2 रन बना सकी और भारत ने पहली ही गेंद पर जीत दर्ज की.
रविवार को भारत- पाकिस्तान के बीच फाइनल
अब रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है, टीम इंडिया इस संस्करण में दो बार पाकिस्तान को शिकस्त दे चुकी है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फाइनल में भी भारत का पलड़ा भारी रहेगा. भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पहली बार खिताबी मैच खेला जा रहा है.