×

मास्टर्स चैंपियन लीग में प्रिकॉर्न कमांडर्स के कप्तान बने पॉल कोलिंगवु़ड

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को टीम का उपकप्तान चुना गया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 13, 2016 10:57 AM IST

एमसाीएल में प्रिकार्न कमांडर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे ©getty images
एमसाीएल में प्रिकॉर्न कमांडर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे ©getty images

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तीन बार एशेज का खिताब दिला चुके कप्तान पॉल कोलिंगवुड मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) में फ्रेंचाइजी कैप्रिकॉर्न कमांडर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इसी साल से शुरू हो रही टी20 लीग एमसीएल में छह टीमें खेलेंगी। इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। पॉल कोलिंगवुड ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “एमसीएल के पहले संस्करण में कमांडर्स की कप्तानी करना काफी रोचक होगा। विश्व क्रिकेट में प्रसिद्धि हासिल कर चुके जाने-माने खिलाड़ियों की टीम की कप्तानी करना काफी अच्छा होगा।” ALSO READ: एमसीएल 2016: जेमिनी अरेबियंस टीम के कप्तान बने वीरेंद्र सहवाग

दुबई के व्यवसायी परवेज खान और बॉलीवुड अभिनेता सोहैल खान कमांडर्स के सह-मालिक हैं। परवेज ने कहा, “कोलिंगवुड शानदार कप्तान हैं और टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। हमारा मकसद जीतना है और कोलिंगवुड उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही कप्तान हैं।” पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

TRENDING NOW

गौरतलब है कि अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने वाले मास्टर्स चैंपियंस लीग में हिस्सा लेने वाली एक अन्य टीम जेमिनी अरेबियंस ने भी अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। अरेबियंस ने अपनी टीम का कोच व निदेशक भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को चुना है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट से संन्यास ले चुके लगभग 250 खिलाड़ी एमसीएल का हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें छह फ्रेंचाइजियां एक दूसरे से खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन दुबई और शारजाह में 28 जनवरी से 13 फरवरी तक किया जाएगा। ALSO READ: पहले वनडे में भारतीय टीम की हार के पांच कारण