- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Paytm cricket league team prediction kkr vs rr vivo ipl 2021 captain vice captain kolkata knight riderse vs rajasthan royals probable 11 april 24 saturday 4608704
Paytm Cricket League Team Prediction, RR vs KKR VIVO IPL 2021: अपनी दूसरी जीत के लिए तरस रही हैं RR और KKR, आज पलटेगी किस्मत!
Paytm Cricket League Guru Tips VIVO IPL 2021/MPL Cricket League Prediction in Hindi/ RR Paytm Cricket League Team Hindi/KKR MPL Cricket League Team/ Rajasthan Royals Paytm Cricket League Team Prediction/ Kolkata Knight Riders Paytm Cricket League Team Prediction
Published On Apr 24, 2021, 12:57 AM IST
Last UpdatedApr 24, 2021, 12:57 AM IST
आईपीएल (IPL 2021) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें हू-ब-हू एक जैसी नाव में सवार हैं. दोनों ही टीमों को को चार-चार मैच खेलने के बाद सिर्फ एक ही बार जीत नसीब हुई है और तीन बार हार का सामना करना पड़ा है. अब दोनों टीमें शनिवार को जब मुंबई के वानखेड़े मैदान (Wankhede Stadium, Mumbai) पर आमने-सामने होंगी तो किसी एक टीम को यहां से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. दोनों टीमें जीत की कीमत समझती हैं. ऐसे में इस बार कोई भी टीम कोई कसर छोड़ना नहीं चाहेगी.
दोनों ही टीमों को उनके पिछले मैच में अपने टॉप ऑर्डर की नाकामी के कारण हार का सामना करना पड़ा था. इस बार दोनों टीमें के टॉप ऑर्डर से रन बनाने की उम्मीद जरूर होगी. रॉयल्स की टीम यहां मनन वोहरा (Manan Vohra) के स्थान पर युवा यशस्वी जायस्वाल (Yashasvi Jaiswal) को मौका दे सकती है.
वोहरा अभी तक खेली चारों पारियों में फ्लॉप रहे हैं, जबकि जायसवाल को इस सीजन अभी तक मौका नहीं मिला है. दूसरी ओर नाइट राइडर्स के लिए शुबमन गिल (Shubman Gill) की फॉर्म भी चिंता की बात है. देखना यह है कि क्या वह यहां गिल की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका देगी या फिर अभी उनके साथ ही आगे बढ़ना चाहेगी. वैसे इस टीम के लिए खुद कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) भी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं.
प्वॉइंट्स टेबल (IPL 2021 Points Table) के लिहाज से दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो कोलकाता छठे पायदान पर हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे निचले 8वें पायदान पर खिसक गई है. दोनों ही टीमें खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखने के लिए कमबैक करना चाहेंगी और ऐसे में वह एक-दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच से ही वापसी का जोर लगाएंगी.
ऐसे में अगर आप इस मैच के लिए अपनी फैंटसी टीम बनाना चाह रहे हैं तो यहां रन बरसने के लिहाज से टीम में बल्लेबाजों और मीडियम पेसर ऑलराउंडर खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दें, जबकि स्पिनर के रूप में एक या दो ही खिलाड़ी मौजूद हैं. ताकि आपकी टीम को अधिक से अधिक अंक मिल पाएं. चलिए हम आपको इस मैच से लिए सफल फैंटेसी टीम के बारे में जानकारी देते हैं.
माय पेटीएम, ड्रीम 11 या एमपीएल टीम (My Paytm Cricket League, Dream11 or MPL Team Prediction)
विकेटकीपर: जोस बटलर (C), संजू सैमसन
बल्लेबाज: नीतिश राणा, डेविड मिलर, राहुल त्रिपाठी
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल (VC), क्रिस मॉरिस, सुनील नरेन
गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11 (Kolkata Knight Riders Probable XI )
शुबमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (C), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (WK), पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, कमल नागरकोटी, प्रसिध कृष्णा.
राजस्थान रॉयल्स संभावित 11 (Rajasthan Royals Probable XI)
यशसवी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (C & WK), रियान पराग, डेविड मिलर, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान
Paytm Cricket League Guru Tips VIVO IPL 2021/My Paytm Cricket League Prediction in Hindi/ RR Paytm Cricket League Team Hindi/KKR MPL Team/ Rajasthan Royals MPL Prediction/ Kolkata Knight Riders MPL Team Prediction