• Home
  • News
  • PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स ने किया कमाल, चेन्नई का अपने घर में किया शिकार

PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स ने किया कमाल, चेन्नई का अपने घर में किया शिकार

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है. मैच की लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

Edited By : Saurav Kumar |Apr 08, 2025, 06:40 PM IST

Published On Apr 08, 2025, 06:40 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2025, 06:40 PM IST

PBKS vs CSK: आईपीएल के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को धो दिया है. पंजाब ने सीएसके को अपने घर में 18 रन से हरा दिया है. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 रन से हरा दिया जो सुपरकिंग्स की लगातार चौथी हार है.

पंजाब किंग्स के 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (69 रन, 49 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और शिवम दुबे (42) के साथ तीसरे विकेट की उनकी 89 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 201 रन ही बना सकी. कॉनवे ने रचिन रविंद्र (36) के साथ भी पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. पंजाब किंग्स की ओर से लॉकी फर्ग्युसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर दो विकेट चटकाए.

Follow Updates here:

PBKS vs CSK Live: चेन्नई को लगा दूसरा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लग गया है. टीम को यह झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा है. गायकवाड़ सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

PBKS vs CSK Live: चेन्नई ने भी की तूफानी शुरुआत, रचिन और कॉन्वे की शानदार बैटिंग

चेन्नई सुपर किंग्स को भी तेज शुरुआत मिली है. टीम ने पावरप्ले में 59 रन बना लिए हैं.

PBKS vs CSK Live: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, रचिन और कॉन्वे क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है.  टीम के लिए रचिन रविंद्र और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर उतरे हैं.

PBKS vs CSK Live: प्रियांश का तूफान, पंजाब ने चेन्नई को दिया 220 रन का लक्ष्य

प्रियांश आर्या के तूफानी शतक के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स ने 220 रन का लक्ष्य दिया है.

PBKS vs CSK Live: प्रियांश का पंजाब में आया तूफान, सीएसके के खिलाफ ठोका शतक

पंजाब किंग्स के युवा तूफानी सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने बल्ले से गजब का तूफान मचाया है. प्रियांश ने 40 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से शतक ठोका है.

PBKS vs CSK Live: पंजाब को लगा चौथा झटका, नेहाल बढेरा आउट

पंजाब किंग्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका नेहाल बढेरा के रूप में लगा है.

PBKS vs CSK Live: प्रियांश आर्या ने खेली तूफानी पारी, जड़ा शानदार अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने सीएसके के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोका है. प्रियांश ने सिर्फ 19 गेंद पर फिफ्टी जड़ दी है. उन्होंने अब तक 5 चौके और 4 छ्क्के लगाए.

PBKS vs CSK Live: पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका, मार्कस स्टोयनिस आउट

पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका मार्कस स्टोयनिस के रूप में लगा है. स्टोयनिस खलील अहमद का शिकार बने.

PBKS vs CSK Live: पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका, श्रेयस अय्यर आउट

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है जो खलील अहमद का शिकार बने हैं.

PBKS vs CSK Live: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल.

PBKS vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.

Editor's Pick