• Home
  • News
  • PBKS vs LSG: KL Rahul getting trolled fiercely despite Lucknow’s thumping victory

PBKS vs LSG: लखनऊ की धमाकेदार जीत के बावजूद केएल राहुल हो रहे जमकर ट्रोल

ट्विटर पर फैंस लखनऊ की जीत के पीछे केएल राहुल का जल्दी आउट होना मान रहे हैं क्योंकि टीम के कप्तान को पिछले कुछ दिनों में खराब स्ट्राइक रेट के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा था.

Edited By : Vanson Soral |Apr 29, 2023, 12:02 AM IST

Published On Apr 29, 2023, 12:02 AM IST

Last UpdatedApr 29, 2023, 12:02 AM IST

IPL 2023

IPL/TWITTER

काइल मायर्स और मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने के बाद पंजाब किंग्स को शुक्रवार को IPL 2023 के 38वें मैच में 56 रन से हरा दिया. मायर्स ने 24 गेंद में 54 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाये.

जवाब में पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई. अथर्व तायडे ने 36 गेंद में 66 रन बनाये जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है. लियाम लिविंगस्टोन (22 गेंद में 36 रन) और सिकंदर रजा (14 गेंद में 23 रन) हालांकि टिककर नहीं खेल सके. कप्तान शिखर धवन तीन मैचों के बाद लौटे लेकिन दो गेंद ही खेल पाये.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 9 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पंजाब को 56 रनों से हराने के बाद अब केएल राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, ट्विटर पर फैंस लखनऊ की जीत के पीछे केएल राहुल का जल्दी आउट होना मान रहे हैं क्योंकि टीम के कप्तान को पिछले कुछ दिनों में खराब स्ट्राइक रेट के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा था.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

(With PTI Bhasha inputs)

Editor's Pick