PBKS VS LSG: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Match Scorecard
Published On Apr 19, 2026, 06:59 PM IST
Last UpdatedApr 19, 2026, 06:59 PM IST
PBKS VS LSG
PBKS VS LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हरा दिया. पंजाब किंग्स की टीम की आईपीएल 2026 में यह पांचवीं जीत है.
पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के साथ दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया. प्रियांश ने 37 गेंद का सामना करते हुए नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े थे. मार्कस स्टोइनिस ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 29 रन का योगदान दिया.
लखनऊ के लिए एम सिद्धार्थ ने तीन ओवर में 35 रन और प्रिंस यादव ने 25 रन देकर दो-दो विकेट झटके. मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक एक विकेट मिला.
लखनऊ की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन : श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, शशांक सिंह, नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युज़वेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब : हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विजय व्यस्क, यश ठाकुर
लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग इलेवन : मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ और मोहसिन ख़ान।
इम्पैक्ट सब : हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव और दिग्वेश राठी