हार का चक्रव्यूह तोड़ने उतरेगी पंजाब किंग्स, MI की चुनौती पार करना नहीं होगा आसान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स अपने हार का चक्रव्यूह तोड़ने उतरेगी. हालांकि श्रेयस के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहेगी.
Published On May 14, 2026, 12:21 PM IST
Last UpdatedMay 14, 2026, 12:21 PM IST
PBKS vs MI
PBKS vs MI Clash: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है. यह मुकाबला मुंबई के लिए साख बचाने की लड़ाई की तरह होगा वहीं पंजाब किंग्स के लिए यह मैच हार का चक्रव्यह तोड़कर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने का होगा.
पंजाब को तोड़ना होगा हार का चक्रव्यूह
पंजाब किंग्स की टीम के लिए पिछले 4 मुकाबले आईपीएल में बहुत खराब गए हैं. टीम अपने पिछले कुछ मैचों से लगातार संघर्ष करते नजर आई है. पंजाब किंग्स के बल्लेबाज तो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन जब बात टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी की होती है तो यहां यह टीम काफी पीछे रह जा रही है. पंजाब किंग्स की खासतौर पर फील्डिंग काफी खराब रही है जिसकी वजह से टीम को कई मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.
पंजाब किंग्स के फील्डरों ने इस आईपीएल में 20 से ज्यादा कैच टपकाए हैं. ऐसे में पंजाब को अगर आईपीएल में फिर से दमदार वापसी करनी है तो टीम को हर हाल में अपने फील्डिंग पर ध्यान देना होगा. क्योंकि जबतक गेंदबाजों को फील्डरों से सहयोग नहीं मिलेगा टीम का कामयाब होना मुश्किल है.
साख बचाने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम
पंजाब किंग्स को जहां लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है. मुंबई के लिए यह पूरा सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा है. ऐसे में मुंबई इंडियंस की सेना अब इस सीजन बचे अपने सभी मुकाबले में अपने शानदार खेल से फैंस को खुश करने उतरेगी. मुंबई की कमान पंजाब किंग्स के खिलाफ कौन संभालते हुए नजर आएगा अभी यह भी साफ नहीं है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच से भी बाहर रह सकते हैं और सूर्या भी इस मैच से दूर रह सकते हैं ऐसे में हो सकता है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार फिर रोहित शर्मा करते हुए नजर आए.