• Home
  • News
  • PBKS vs MI IPL 2025 qualifier 2 Pitch Report and Weather Report

PBKS vs MI: दूसरे क्वॉलिफायर में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, मौसम के खेल पर रहेगी नजर

‘हम लड़ाई हारे हैं, युद्ध नहीं’… पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले क्वॉलिफायर में हार के बाद यह बयान दिया था. और अब अगर पंजाब को युद्ध में बने रहना है तो आज दूसरे क्वॉलिफायर में मुंबई इंडियंस को हराना ही होगा. पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के लीग...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 01, 2025, 09:44 AM IST

Published On Jun 01, 2025, 09:44 AM IST

Last UpdatedJun 01, 2025, 09:44 AM IST

PBKS vs MI Pitch Report

PBKS vs MI Pitch Report

‘हम लड़ाई हारे हैं, युद्ध नहीं’… पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले क्वॉलिफायर में हार के बाद यह बयान दिया था. और अब अगर पंजाब को युद्ध में बने रहना है तो आज दूसरे क्वॉलिफायर में मुंबई इंडियंस को हराना ही होगा. पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के लीग स्टेज पर चोटी पर रही थी. लेकिन बेंगलुरु ने पहले क्वॉलिफायर में उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.

इस हार ने पंजाब के कप्तान और टीम के हौसले और प्लानिंग को करारा नुकसान पहुंचाया. लेकिन जैसाकि आईपीएल में होता है- पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को एक अतिरिक्त मौका मिलता है. और पंजाब को भी यह मौका मिला. इसी मौके को आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भुनाना चाहेगी पंजाब किंग्स. जहां पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से पार पाना उसके लिए आसान नहीं होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस की शुरुआत सीजन में अच्छी नहीं रही थी. टीम ने पहले पांच में से सिर्फ एक मैच जीता था. लेकिन अकसर पंजाब किंग्स के साथ ऐसा ही होता है. उसने जीत हासिल की लय हासिल की. और अंतिम चार में जगह बनाई. मुंबई की टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस की टीम को हराया. गुजरात की टीम ने उसे चुनौती दी लेकिन आखिर में बड़े मैच खेलने का मुंबई का अनुभव उसके काम आया. और उसने दूसरे क्वॉलिफायर में जगह बनाई.

रविवार को आज होने वाला यह मैच लाल मिट्टी की पिच पर होने की संभावना है. इसी पिच पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच हुआ था. अहमदाबाद के इस मैदान पर कुल 42 आईपीएल मैच खेले गे हैं. इसमें पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21-21 मैच जीते हैं. इस मैदान पर हुए सात मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह मैच जीते हैं. यानी लक्ष्य का पीछा करना इस मैदान पर इस सीजन में आसान नहीं रहा है. इस लिहाज से देखें तो टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का प्लान कर सकता है.

हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच हुए हैं. और इसमें से मुंबई ने 17 और पंजाब ने 16 मैच जीते हैं. दूसरे क्वॉलिफायर से पहले पंजाब किंग्स की टीम की प्रैक्टिस सेशन के दौरान हल्की बरसात हुई थी. हालांकि आज बारिश की संभावना कम जताई जा रही है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick