add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: बटलर 5वीं बार डक पर लौटे पवेलियन, तोड़ा हर्शल गिब्स का शर्मनाक रिकॉर्ड

बटलर IPL की पहली 85 पारियों में बटलर सिर्फ 1 बार डक पर आउट हुए थे लेकिन मौजूदा सीजन में वह 5 बार डक पर आउट हो चुके हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 19, 2023 10:57 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन IPL 2023 वह अपना खाता खोलन के लिए भी तरसते नजर आ रहे हैं. IPL 2023 के 66वें मुकाबले में जोस बटलर को दूसरे ही ओवर में कगिसो रबाडा ने एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. लगातार तीसरे मैच में वह अपना खाता नहीं खोल सके. इस तरह वह इस सीजन 5वीं बार डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

दरअसल, बटलर IPL की पहली 85 पारियों में बटलर सिर्फ 1 बार डक पर आउट हुए थे लेकिन मौजूदा सीजन में वह 5 बार डक पर आउट हो चुके हैं. ये IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में जोस बटलर

  • पहली 85 पारी – 1 डक
  • अंतिम 10 पारियां – 5 डक

 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा डक

  • 5- बटलर (2023)*
  • 4 – गिब्स (2009)
  • 4 – एम मन्हास (2011)
  • 4 – मनीष (2012)
  • 4 – शिखर (2020)
  • 4 – पूरन (2021)
  • 4 – मॉर्गन (2021)

IPL में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा के नाम है. दोनों बल्लेबाज 16-16 बार डक पर आउट हो चुके हैं.

IPL में सबसे ज्यादा डक

  • 16 – दिनेश कार्तिक
  • 16 – रोहित शर्मा
  • 15 – सुनील नरेन
  • 15 – मनदीप सिंह
  • 14 – ग्लेन मैक्सवेल

जोस बटलर के इस सीजन प्रदर्शन की बात की जाए तो 14 पारियों में 28 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर 95 रन है. यशस्वी जायसवाल के बाद बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए मौजूदा सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पिछली 5 पारियों में बटलर लगातार 3 बार डक पर आउट हो चुके हैं. वहीं, पिछली 6 पारियों मे उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक आया है.

राजस्थान की ओर से IPL में सबसे ज्यादा रन

  • यशस्वी जायसवाल- 625
  • जोस बटलर- 392
  • संजू सैमसन- 362