PBKS vs SRH Highlights: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad match Scorecard and Updates
Published On Apr 11, 2026, 02:25 PM IST
Last UpdatedApr 11, 2026, 02:25 PM IST
Priyansh Arya
PBKS vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 में 17वें मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया. पंजाब की टीम की आईपीएल 2026 में यह तीसरी जीत है. टीम का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 74 रन की पारी खेली. 220 रन के टारगेट को पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से 18.5 ओवर में हासिल कर लिया.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट सब– जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट सब– नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़