add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AUS और ZIM दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, कप्तान का अता-पता नहीं

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि कप्तान के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - October 27, 2024 3:23 PM IST

Pakistan Squad Announced: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया और जिमबाब्वे का दौरा करना है. इन दौरों पर पाकिस्तान को टीम को तीन मैचों की वनडे और इतने की मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

इस सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. हालांकि स्क्वॉड में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीसीबी ने पाकिस्तान के कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है. बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद बोर्ड ने किसी को कप्तानी नहीं दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिजवान बन सकते हैं अगले कप्तान

बाबर आजम के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद से इस बात की चर्चा तेज है कि टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान का नया कप्तान बनाया जा सकता है. पहले फखर जमान को कप्तान बनाए जाने की बात की जा रही थी. हालांकि बाबर आजम के टेस्ट टीम से हटने के बाद फखर ने बाबर के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था.

फखर के इस पोस्ट से पीसीबी काफी नाराज हुआ था और उन्होंने फखर पर नकेल कसते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया और पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर टीम से भी. फखर जमान का चयन ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान का वनडे और टी20 स्क्वॉड

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी.

टी20 टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान का वनडे और टी20 स्क्वॉड

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैयब ताहिर.

टी20 टीम: अहमद डेनियल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकीम, तैय्यब ताहिर और उस्मान खान.