- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PCB asks Cricket Australia to play two-match of ODI series in Pakistan before 2019 World Cup
2019 विश्वकप से पहले पाकिस्तान में दो वनडे मैच खेले ऑस्ट्रेलिया: पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज के दो मैच पाकिस्तान में खेलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।
Published On Nov 24, 2018, 03:17 PM IST
Last UpdatedNov 24, 2018, 03:17 PM IST
Australi vs Pakistan © AFP
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 2019 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में वनडे सीरीज के दो मैच खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत कर रहा है। पीटीआई में छपे बयान के मुताबित पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज मार्च के आखिर में यूएई में आयोजित की जानी है। पीसीबी चाहता है कि सीरीज के दो मैच पाकिस्तान में खेले जाएं।
एहसान मनी ने कहा, “जब हम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेंगे ही, हमने उनसे कहा है कि दो मैच पाकिस्तान में खेले जाएं। प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है। एक बार जब कोई पाकिस्तान आएगा और खुद यहां कि स्थिति देखेगा, तो उसे ये समझाने में मुश्किल नहीं होगी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान वापस आ सकता है। लेकिन हाल के दिनों में पाकिस्तान नहीं आए लोगों की धारणा को बदलने की कोशिश करना आसान नहीं है।”
मनी जानते हैं पाकिस्तान को बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीमों के दौरे की जरूरत है। साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर रोक लगी हुई है।