• Home
  • News
  • PCB bans Dasun Shanaka from PSL for one year

ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद अब दासुन शनाका पर पीसीबी ने लगाया बैन, IPL खेलने की मिली सजा

श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 20, 2026, 08:58 PM IST

Published On Apr 20, 2026, 08:58 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2026, 08:58 PM IST

Dasun Shanaka

Dasun Shanaka

PCB bans Dasun Shanaka: पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगाने के बाद अब पीसीबी ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के खिलाफ भी एक्शन लिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका पर पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है.

दासुन शनाका का नाम शुरू में पीएसएल के लिए चुना गया था लेकिन बाद में वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए. शनाका ने इस साल के टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैम करन का रिप्लेसमेंट बने थे शनाका

श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है. शनाका 2 करोड़ रुपये में टीम के साथ जुड़े थे. सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए

टूर्नामेंट से खिलाड़ी का एकतरफा हट जाना शर्तों का उल्लंघन: पीसीबी

पीसीबी ने सोमवार को कहा कि शनाका और लाहौर कलंदर्स के बीच हाल ही में हुए अनुबंध की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद 21 मार्च को टूर्नामेंट से खिलाड़ी का एकतरफा हट जाना खिलाड़ी के पंजीकरण की शर्तों और तीनों पक्षों के बीच हुए समझौते दोनों का साफ तौर पर उल्लंघन है. पीसीबी ने कहा, जांच में यह सामने आया कि खिलाड़ी ने जिन आधार पर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया वे मौजूदा अनुबंध के नियमों के तहत मान्य नहीं हैं.

ब्लेसिंग मुजरबानी के एजेंट रॉब हम्फ्रीज ने बैन को बताया गलत

पीसीबी ने इसी वजह से ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी दो साल का प्रतिबंध लगाया है लेकिन उनके एजेंट रॉब हम्फ्रीज का दावा है कि इस खिलाड़ी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कभी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए इसलिए उन पर लगा प्रतिबंध गलत है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए.

Editor's Pick