add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी बनेंगे एसीसी के नए अध्यक्ष, जय शाह की जगह लेंगे

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह निवर्तमान एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल का विस्तार मिला था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 30, 2024 4:40 PM IST

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के निवर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ‘रोटेशन’ नीति के अंतर्गत इस साल के अंत में इसके अगले अध्यक्ष बनने को तैयार हैं. मोहसिन नकवी जय शाह की जगह लेंगे.

हाल में एसीसी की बैठक में अध्यक्ष पद के मामले पर चर्चा की गई थी जिसमें नकवी अगले प्रमुख बनने की दौड़ में हैं. एक सूत्र ने कहा, जब एसीसी इस साल के अंत में बैठक करेगी तो यह पुष्टि करेगी कि नकवी दो साल के कार्यकाल के लिए अगले अध्यक्ष होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

जय शाह की जगह लेंगे मोहसिन नकवी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह निवर्तमान एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल का विस्तार मिला था. सूत्र ने कहा, जब जय शाह पद से हटेंगे तो पीसीबी प्रमुख कार्यभार संभालेंगे. एसीसी ने हाल में एशिया कप 2025 के मेजबानी अधिकार भारत को दिये थे जिसमें यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जायेगा जबकि 2027 चरण वनडे प्रारूप में बांग्लादेश में खेला जायेगा.

दो साल का हो सकता है कार्यकाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नकवी 2 साल के लिए ACC के अध्यक्ष होंगे, मोहसिन नकवी जनवरी 2025 में कार्यभार संभालेंगे, ACC अध्यक्ष का फैसला इस साल अक्टूबर-नवंबर में एशियन क्रिकेट कांउसिल की बैठक में होगा.