×

अगर भारतीय टीम... भारत की ‘नो-हैंडशेक’ पॉलिसी पर क्या बोले मोहसिन नकवी ?

मोहसिन नकवी ने कहा कि क्रिकेट और राजनीति को अलग रखना चाहिए और पीसीबी का इरादा कभी भी भारत के साथ हाथ मिलाने या किसी औपचारिकता पर दबाव बनाने का नहीं है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 29, 2025 2:30 PM IST

Mohsin Naqvi on Handshake Policy: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप से जारी नो- हैंडशेक पॉलिसी जारी है. अंडर-19 एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस विवाद पर ताजा बयान दिया है. नकवी ने कहा है कि अगर भारतीय टीम इस रुख पर बनी रहती है, तो हमारी भी किसी तरह की मजबूरी नहीं है.

उन्होंने कहा कि क्रिकेट और राजनीति को अलग रखना चाहिए और पीसीबी का इरादा कभी भी भारत के साथ हाथ मिलाने या किसी औपचारिकता पर दबाव बनाने का नहीं है.

हमें भी इसकी कोई खास जरूरत नहीं है: नकवी

नकवी ने आगे कहा कि पाकिस्तान भारत के फैसले का सम्मान करेगा, लेकिन किसी तरह की एकतरफा पहल नहीं करेगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर वे हाथ नहीं मिलाना चाहते, तो हमें भी इसकी कोई खास जरूरत नहीं है, मुकाबला बराबरी के स्तर पर होगा. उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने मुझसे दो बार कहा है कि क्रिकेट को राजनीति से दूर रखें.

TRENDING NOW

एशिया कप से जारी है यह सिलसिला

एशिया कप के बाद से भारतीय मेंस और महिला टीमें अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रही हैं. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए भारतीय टीम ने यह फैसला लिया था. एशिया कप में भारत- पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिला, इसके बाद इमर्जिंग एशिया कप में भी यह सिलसिला जारी रहा. हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था.