पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को PSL से मोटी कमाई की उम्मीद

पीसीबी को चार बड़े व्यवसायिक करारों से लाभ होने वाला है जिसमें प्रसारण और डिजिटल मीडिया भी शामिल है

Edited By : Press Trust of India |Mar 21, 2020, 08:06 AM IST

Published On Mar 21, 2020, 08:06 AM IST

Last UpdatedMar 21, 2020, 08:06 AM IST

Pakistan Cricket Board @twitter

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को पूरा भरोसा है कि इस बार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से उसे अच्छी कमाई होगी जबकि यह टी20 टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के कारण सेमीफाइनल चरण के बाद निलंबित हो गया था। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीसीबी को चार बड़े व्यवसायिक करारों से लाभ होने वाला है जिसमें प्रसारण और डिजिटल मीडिया भी शामिल है।

फुटबॉलर पीके बनर्जी के निधन पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली ने दी श्रद्धांजलि

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘हम पिछले चार चरणों की तुलना में ज्यादा कमाई करेंगे क्योंकि पिछले चरणों में ज्यादातर मैच संयुक्त अरब अमीरात में कराने पड़े थे जहां आमतौर पर कम दर्शक आते हैं और व्यवसायिक करार भी इतने ज्यादा फायेदमंद नहीं थे।’

इस टूर्नामेंट में इस बार ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन डंक और क्रिस लिन ने धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस का खूब मनोरंजन किया। लाहौर कलंदर की ओर से खेलने वाले डंक ने सात पारियों में 266 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने हिंदी में भारतीयों को दिया कोरोनावायरस से बचने का संदेश

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट186 रहा औऱ औसत 53.20 रहा. टूर्नामेंट में उन्होंने 23 छक्के लगाए जो एक रिकॉर्ड है. वह दो बार 90 से ऊपर का स्कोर खड़ा कर चुके हैं. उधर लिन ने लाहौर कलंदर की ओर से खेलते हुए मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 55 गेंदों पर शानदार 113 रन की पारी खेली जिसमें 8 छक्के शामिल थे।

Editor's Pick