add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्या टी-20 वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना ? पीसीबी ने दिया जवाब

पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लगभग छह–सात करोड़ पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं और इसलिए बोर्ड उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराने पर विचार कर रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 14, 2026 5:53 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने निराश किया था. पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाने की खबर आई थी, इस मामले पर अब पीसीबी ने जवाब दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को कहा कि उसने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के कारण टीम के किसी भी सदस्य पर जुर्माना नहीं लगाया है. पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने कहा, किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फार्मूला तैयार करने के बारे में सोच रहा है क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें अच्छी प्रोत्साहन राशि मिलती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है’

उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लगभग छह–सात करोड़ पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं और इसलिए बोर्ड उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराने पर विचार कर रहा है, मीर ने कहा,लेकिन अभी तक किसी भी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है.

रिपोर्टों के अनुसार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहने के बाद पाकिस्तान के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया. पाकिस्तान के क्रिकेटरों को मैच और टूर फीस के अलावा केंद्रीय अनुबंध के लिए मासिक रिटेनर के तौर पर धनराशि मिलती है. इसके अलावा विभिन्न श्रेणियां में मैच जीतने पर उन्हें बोनस भी मिलता है, खिलाड़ियों को बोर्ड के प्रायोजन समझौते की धनराशि से भी कुछ हिस्सा मिलता है.

पिछले साल यह भी सहमति बनी थी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से पीसीबी को मिलने वाले लगभग तीन करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष के वार्षिक राजस्व का तीन प्रतिशत हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा.

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने किया निराश

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम सुपर 8 स्टेज तक पहुंची, लेकिन सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई.पाकिस्तान की टीम चौथी बार लगातार ICC इवेंट में सेमीफाइनल से पहले बाहर हो गई.पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत की और सुपर 8 में जगह बनाई. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की और यूएसए के खिलाफ 32 रन से मुकाबले को जीता. हालांकि भारत के हाथों पाकिस्तान को 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. नामीबिया के खिलाफ 102 रन से बड़ी जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई. सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से धुल गया, वहीं इंग्लैंड के हाथों टीम को हार मिली. पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, मगर नेट रन रेट की वजह से टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/