अजहर अली बोले- मैं यही मान रहा हूं कि यह अफवाह है और कुछ नहीं
अजहर ने कराची में वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से ये बात कही
Published On Oct 29, 2020, 06:04 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2020, 06:04 PM IST
Azhar Ali @getty (file photo)
अजहर अली (Azhar Ali) को पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया था। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अजहर को टेस्ट कप्तानी पद से हटाया जा सकता है लेकिन इस बल्लेबाज ने गुरुवार को उन रिपोर्टों को महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि पीसीबी ने इस मसले पर अभी तक उनसे बात नहीं की।
PAK vs ZIM: पाकिस्तान को झटका, उप कप्तान हुआ चोटिल, बाबर पहली ODI सीरीज में करेंगे कप्तानी
पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा था कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि न्यूजीलैंड दौरे के लिये अजहर कप्तान बने रहेंगे या नहीं। इसके बाद ही कयास लगाये जा रहे थे कि अजहर की जगह बाबर आजम को टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपी जा सकती है।
अजहर ने कराची में वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘पीसीबी ने अभी तक मुझसे इस बारे में चर्चा नहीं की और मुझे भी इस अफवाह के बारे में मीडिया से ही पता चला। इसलिए मैं अभी इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।’
मुंबई ने हमें दोयम दर्जे का साबित किया, सूर्यकुमार ने छीना मैच: RCB कोच कैटिच
अभी तक 81 टेस्ट मैच खेलने वाले अजहर को पिछले साल अक्टूबर में टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था तथा मई में पीसीबी ने उन्हें 2020-21 के लिये कप्तान बनाये रखने की पुष्टि की थी।
उन्होंने कहा, ‘मैं क्या कह सकता हूं जबकि किसी ने मुझसे इस बारे में बात ही नहीं की। मैं यही मान रहा हूं कि यह अफवाह है और कुछ नहीं।’