'PSL में BCB चेयरमैन, FICA अधिकारी की मौजूदगी से पाक में बढ़ेगा अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट'

पाकिस्‍तान सुपर लीग के आठ मुकाबले कराची में खेले जा रहे हैं।

Edited By : Press Trust of India |Mar 08, 2019, 12:17 PM IST

Published On Mar 08, 2019, 12:17 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2019, 12:17 PM IST

Bat ball @ AFP

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उम्मीद है कि कराची में पीएसएल मैचों के दौरान दो प्रमुख क्रिकेट अधिकारियों की मौजूदगी से कम से कम उपमहाद्वीप की टीमों को यहां आकर द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये मनाने में मदद मिलेगी।

पढें:- BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा, शिखर धवन ए+ ग्रेड से बाहर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के महासंघ (FICA) के मुख्य कार्यकारी टोनी आयरिश पीएसएल मैचों के लिये कराची आयेंगे।

अधिकारी ने कहा ,‘‘नजमुल एशियाई क्रिकेट परिषद के भी अध्यक्ष हैं जो कल से फाइनल तक के लिये कराची में होंगे जबकि आयरिश 17 मार्च को फाइनल से एक दिन पहले आयेंगे।’’

पढें:- धोनी के समर्थन में उतरे गांगुली, बोले- एमएस को वर्ल्‍ड कप के बाद भी टीम में बने रहना चाहिए

आठ मैचों की पाकिस्तान सुपर लीग 2016 के बाद पहली बार कराची में खेली गई। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि पीएसएल के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को यूएई की बजाय पाकिस्तान में घरेलू सीरीज खेलने के लिये मनाना आसान होगा । उन्होंने कहा ,‘‘हमें श्रीलंका से भी सकारात्मक जवाब की उम्मीद है जो इस साल के आखिर में पाकिस्तान में खेलने आ सकती है।’’

Editor's Pick