कोरोना काल में भी क्रिकेट खेलने को तैयार हुआ पाकिस्‍तान, जुलाई में इस देश का दौरा करेगी टीम

पाकिस्‍तान में इस वक्‍त कोरोनावायरस से संक्रमण के 30 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |May 17, 2020, 10:20 AM IST

Published On May 17, 2020, 10:20 AM IST

Last UpdatedMay 17, 2020, 10:20 AM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) के इस मुश्किल वक्‍त में जहां एक तरफ लाेगों के जीवन का बचा पाना भी मुश्किल साबित हो रहा है. वहीं, ऐसे वक्‍त में भी पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) मैच कराने का संकल्‍प ले चुका है. यही वजह है कि वो जुलाई में अपनी टीम को इंग्‍लैंड (Pakistan vs England) दौरे पर भेजने जा रहा है.

इंग्‍लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम मेजबानों के साथ तीन टेस्ट और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी. पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने एक टीवी चैनल को बताया कि इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ पीसीबी की वीडियो लिंक पर हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा ,‘‘पाकिस्तानी टीम दर्शकों के बिना स्टेडियम में मैच खेलेगी. ये मैच उन मैदानों पर होंगे जहां स्टेडियम के भीतर ही होटल हैं.’’

उन्होंने कहा कि 25 खिलाड़ी विशेष उड़ान से जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लैंड जायेंगे और क्‍वारेंटाइन पूरा होने के बाद मैच शुरू होंगे. उन्होंने कहा कि वह टेस्ट कप्तान अजहर अली और सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को अगले सप्ताह इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

पाकिस्‍तान में इस वक्‍त कोरोनावायरस से संक्रमण के 30 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं. देश में पैदा हुई भुखमरी को देखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान को लॉकडाउन खोलने का फैसला लेना पड़ा। आलम यह है कि लॉकडाउन खुलते ही कराची जैसे शहर में भारी भीड़ सड़कों पर निकल आई और जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Editor's Pick