श्रीलंका-वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज के दौरे के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को औपचारिक आमंत्रण भेजा।

Edited By : India.com Staff |Nov 28, 2019, 08:14 AM IST

Published On Nov 28, 2019, 08:14 AM IST

Last UpdatedNov 28, 2019, 08:14 AM IST

श्रीलंका (Sri Lanka) के सफल सीमित ओवर फॉर्मेट दौरे और क्रिकेट श्रीलंका के आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने के लिए राजी होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को टी20 सीरीज के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है।

पीसीबी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को अगले साल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान का दौरा करने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें पाकिस्तान का दौरा करने और तीन टी20 मैच खेलने के लिये आमंत्रित किया है और उनका रवैया अच्छा है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हो जाता है तो इस सीरीज का आयोजन पाकिस्तान सुपर लीग के बाद मार्च के आखिरी हफ्ते में हो सकता है। फिलहाल पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उन्हें शुक्रवार को एडिलेड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलना है।

महेंद्र सिंह धोनी ने माना- 2007 और 2011 विश्व कप जीत के बाद मिला स्वागत हमेशा याद रहेगा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद पाक टीम 11 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। इस टेस्ट सीरीज की सफलता पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, खासकर कि क्रिकेट की सबसे बड़े फॉर्मेट की वापसी में अहम साबित हो सकती है।

Editor's Pick