add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वेस्टइंडीज को पाकिस्तान में दो मैचों की सीरीज का निमंत्रण

पाकिस्तान में श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला हुआ था

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - January 1, 2017 2:14 PM IST

 

नजम सेठी © Getty Images
नजम सेठी © Getty Images

श्रीलंका टीम पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाने से बड़ी टीमें कतराती रहीं हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हमेशा मौके तलाशता रहता है कि कोई बड़ी टीम पाक दौरे पर आ सके। इसी को ध्यान में रखते हुए, पीसीबी ने विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज से पाक दौरे पर आने का आग्रह किया है। पीसीबी के नजम सेठी ने वेस्टइंडीज के सामने दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेठी ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम मार्च में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जो 9 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 11 मार्च से 15 के बीच पाकिस्तान के दौरे पर आ सकती है। सेठी ने कहा कि पीसीबी लगातार वेस्टइंडीज बोर्ड के संपर्क में है। सेठी ने कहा कि हम इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पाक में क्रिकेट का सूखा खत्म हो और फिर से क्रिकेट बहाल हो। ये भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया और जीत लिया था सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप

सेठी ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर कुछ चिंता जाहिर की है लेकिन हम उन्हें आश्वस्त करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सेठी ने कहा कि हमने खिलाड़ियों से कहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है और हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के भी कुछ मुकाबले लाहौर में खेले गए थे। इसलिए ऐसे हालात में पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करना गलत होगा। पाकिस्तान में साल 2009 के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले गए हैं। 2009 में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमला हुआ था।