- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PCB issues a show cause notice to Ahmed Shehzad for violating terms
बैन के बावजूद क्रिकेट खेलने पर मुश्किल में अहमद शहजाद
पीसीबी ने अहमद शहजाद को शर्तों का उल्लंघन करने के लिए एक कारण कारण नोटिस जारी किया है।
Published On Oct 19, 2018, 06:23 PM IST
Last UpdatedOct 19, 2018, 06:23 PM IST
Ahmed Shehzad © Getty Images (File Photo)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटर अहमद शहजाद के खिलाफ ‘समझौते’ की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल पीसीबी ने शहजाद पर एंटी-डोपिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद चार महीने का बैन लगाया हुआ है, जिसके तहत वो 11 नवंबर तक किसी भी फॉर्मेट का क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं।
कैसे लगा था बैन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सलामी बल्लेबाज अमहद शहजाद पर डोपिंग संबंधी नियम तोड़ने के चलते चार महीने का बैन लगाया था। शहजाद अप्रैल में एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान हुए डोप टेस्ट में फेल हुए थे, जिसके चलते उन पर ये बैन लगा है। शहजाद पर लगा चार महीने का बैन 10 जुलाई 2018 से लागू होकर 11 नवंबर कर चलेगा।
Today was my 7th game within the span of 12 days for my club #MuslimGymkhana – it has been a really great experience seeing such youth as passionate as ever after 10 years … am really enjoying my time with them and learning a lot from the future #superstars of my nation pic.twitter.com/dXvA5mfOfP
— Ahmad Shahzad (@iamAhmadshahzad) October 15, 2018
हालांकि शहजाद की हालिया अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पोस्ट से ये पता चला है कि उन्होंने मुस्लिम जिमखाना क्लब के लिए सात मैच खेले हैं। जिसके बाद बोर्ड ने शहजाद को ये बताने के लिए कि ‘आखिर उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों ना की जाय’ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शहजाद के पास जवाब देने के लिए 25 अक्टूबर तक का समय है।