पीसीबी ने पाकिस्तान में श्रीलंका की मेजबानी का प्रस्ताव दिया

पीसीबी ने इस साल के अंत में पाकिस्तान में श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का न्योता दिया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 29, 2019, 02:46 PM IST

Published On May 29, 2019, 02:46 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2019, 02:46 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में रूचि दिखाई है। पीसीबी के अधिकारियों ने श्रीलंकाई बोर्ड से इस मामले में संपर्क किया है। खबर है कि पीसीबी ने इस साल के अंत में पाकिस्तान में श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का न्योता दिया है।

‘द डॉन’ के अनुसार, पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने साल के अंत में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को यूएई से पाकिस्तान स्थानांतरित करने का न्योता देने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- इस विश्व कप में गेंदबाज मैच का पासा पलट सकते हैं- मलिंगा

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया कि मंगलवार को सिंगापुर में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के दौरान पीसीबी के एमडी ने श्रीलंका के अधिकारियों से कहा कि वह अपना प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजें जिन्हें सुरक्षा योजनाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

पिछले कुछ वर्षो में पीसीबी ने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का अयोजन कराने के लिए अपने प्रयासों को तेज किया है। उन्होंने 2017 में पीएसएल मुकाबलों और एक आईसीसी वर्ल्ड इलेवन मैच की मेजबानी की। साल 2018 में वेस्टइंडीज की टीम ने वहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली। हालांकि, हाल के वर्षो में पाकिस्तान में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है।

पढ़ें:- ‘हालात के अनुरूप ढलने के लिए गेंदबाजी मशीन का इस्तेमाल करेंगे’

मार्च 2009 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम पर बंदूकधारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हो रहा था।

हालांकि, पिछले दिसंबर में पीसीबी को 2020 एशिया कप की मेजबानी का अधिकार दिया गया।

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ भी बातचीत की था, लेकिन देनों देशों ने शुरुआत में रुचि दिखाने के बाद सीरीज न खेलने का निर्णय लिया।

Editor's Pick