एक टेस्ट मैच पाकिस्तान और दूसरा ढाका में खेलने को तैयार नहीं है PCB

बांग्लादेश को 18 जनवरी से पाकिस्तान का दौरा करना है, जिसमें दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं।

Edited By : Press Trust of India |Jan 05, 2020, 01:58 PM IST

Published On Jan 05, 2020, 01:58 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2020, 01:58 PM IST

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली दो मैचों की सीरीज को लेकर स्थिति उलझती ही जा रही है। शुरुआत में पाकिस्तान आने से पूरी तरह मुकर गए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब एक मैच पाकिस्तान और एक मैच ढाका में कराने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठुकरा दिया।

पीसीबी के अधिकारी ने कहा कि दोनों टेस्ट पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखला का हिस्सा हैं और वहीं पर खेले जाने चाहिए। अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ये हैरानी भरा है कि बीसीबी एक टेस्ट पाकिस्तान में और दूसरा बांग्लादेश में खेलना चाहता है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश को 18 जनवरी से पाकिस्तान का दौरा करना है जिसमें दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। लेकिन ये दौरा अब भी अनिश्चित ही है क्योंकि बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे पाकिस्तान में केवल टी20 सीरीज ही खेलेंगे, टेस्ट मैच नहीं।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं पृथ्वी शॉ, हाथ उठाने में भी हो रही है तकलीफ

बांग्लादेश पहले पाकिस्तान में तीन टी20 मैच खेलना चाहता था लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वे सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद निर्णय करेंगे कि वे टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं।

पीसीबी पहले ही यूएई जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर पर टेस्ट मैचों की मेजबानी करने से मना कर चुका है। पीसीबी अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में एक टेस्ट और एक टेस्ट बांग्लादेश में कराने का प्रस्ताव उठाया गया था लेकिन इससे इनकार कर दिया गया।’’

Editor's Pick