• Home
  • News
  • PCB seeks explanation from Basit Ali over comments against India during World Cup

विश्व कप में भारत के लिए बासित को बयान देना पड़ा महंगा, PCB ने रोकी नियुक्ति

पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बासित को कराची की एक क्षेत्रीय टीम के कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था लेकिन बोर्ड ने उसे फिलहाल रोक दिया है।

Edited By : Press Trust of India |Jul 26, 2019, 02:12 PM IST

Published On Jul 26, 2019, 02:12 PM IST

Last UpdatedJul 26, 2019, 02:12 PM IST

Ehsan Mani @ AFP

Ehsan Mani @ AFP

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व बल्लेबाज बासित अली की कोच के तौर पर नियुक्ति को रोकते हुए उनसे विश्व कप में दिए बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है। अली ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखने के लिए भारत जानबूझ कर इंग्लैंड से हारा।

पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बासित को कराची की एक क्षेत्रीय टीम के कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था लेकिन बोर्ड ने उसे फिलहाल रोक दिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- बोर्ड के कामकाज में दखल नहीं दे रहे पीएम इमरान : पीसीबी

सूत्र ने कहा, ‘‘बोर्ड ने बासित को अपनी शर्तों के बारे में बता दिया कि वह टेस्ट खिलाड़ी रहे है और उनके लिए काम कर रहे है। उन्हें टेलीविजन पर किए बेपरवाह टिप्पणी के बारे में स्पष्टीकरण देने होगा और ऐसा करने से बचना चाहिए।’’

बासित ने दावा किया था कि भारतीय टीम विश्व कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर रखने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना लीग मुकाबला हार गई। पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था।

विश्व कप के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के जानबूझकर हारने के सवाल पर कहा था, ‘‘नहीं, नहीं। यह कहना सही नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि भारत हमारी वजह से हारा। इंग्लैंड जीत के लिए अच्छा खेला था।’’

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 30 जून को बर्मिंघम में विश्व कप का 38वां मुकाबला खेला गया था। इस मैच में मेजबान ने भारत के खिलाफ 337 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम 5 विकेट पर 306 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई थी। यह मैच इंग्लैंड ने 31 रन से अपने नाम किया था। इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा था।

Editor's Pick