पाक के पूर्व कप्तान सलीम मलिक देश में किसी भी क्रिकेट गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकते क्योंकि...

देश की निचली अदालत ने हालांकि मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध के फैसले को बदल दिया था

Edited By : Press Trust of India |Apr 24, 2020, 02:07 PM IST

Published On Apr 24, 2020, 02:07 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2020, 02:07 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलीम मलिक देश में किसी भी क्रिकेट गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकते क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को ब्रिटेन में हुई कुछ बैठकों की जानकारी मुहैया नहीं करा सके हैं।

PCB: एशिया कप के दौरान IPL आयोजन को बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं करेंगे, हमें…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देश की निचली अदालत ने हालांकि मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध के फैसले को बदल दिया था।

पीसीबी में एक सूत्र ने कहा कि मलिक ने अभी तक 2013 में उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है जिसमें उनसे उन बैठकों की जानकारी मांगी गई थी जो उन्होंने 2000 में प्रतिबंधित होने के बाद की थीं।

सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘मलिक ने अभी तक उस नोटिस का जवाब नहीं दिया है, इसलिये पीसीबी और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) उन्हें स्पष्ट बयान देने के इच्छुक नहीं हैं कि मलिक को किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में भाग लेने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही।’

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के पास है डेथ ओवर्स में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी: डेविड वार्नर

सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड ने 2000 में उन्हें प्रतिबंधित किया था और इसके बाद ब्रिटेन में उनकी कुछ बैठकें हुई थी जिसकी जानकारी आईसीसी के पास है जिससे इन बैठकों के उद्देश्यों पर संदेह पैदा हुआ।’

मलिक ने बुधवार को देश के क्रिकेट प्रशासकों से मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया था ताकि वह कोचिंग का अपना सपना पूरा कर सकें।

Editor's Pick