• Home
  • News
  • PCB slaps USD 72000 fine on Naseem Shah for controversial tweets

नसीम शाह पर लगा 72 हजार डॉलर का भारी जुर्माना, मरियम नवाज को लेकर किया था विवादित पोस्ट

मरियम के पीएसएल के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर गद्दाफी स्टेडियम पहुंचने के तुरंत बाद नसीम को 27 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 31, 2026, 08:01 AM IST

Published On Mar 31, 2026, 08:01 AM IST

Last UpdatedMar 31, 2026, 08:01 AM IST

Naseem Shah

Naseem Shah

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को सोशल मीडिया पर मरियम नवाज की आलोचना काफी महंगा पड़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उन पर दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये (72,000 डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया गया है. पोस्ट में क्षेत्रीय संकट के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग के उद्घाटन मैच में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की मौजूदगी की आलोचना की गई थी, हालांकि अब इस पोस्ट को हटा दिया गया है.

2026 पीएसएल के पहले मैच के दौरान किए गए इस पोस्ट में गद्दाफी स्टेडियम में मरियम को दिए गए ‘महारानी’ जैसे शाही स्वागत पर व्यंग्य किया गया था, मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नसीम ने पोस्ट किया था, उन्हें लॉर्ड्स की महारानी की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है? ’’यह घटना तब हुई जब पीसीबी ने खाड़ी युद्ध के मद्देनजर ईंधन बचाने और सरकारी खर्च में कटौती के उपायों का पालन करने के लिए लाहौर और कराची में पीएसएल मैचों में प्रशंसकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

27 मार्च को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस

पीसीबी ने घोषणा की कि उसकी अनुशासन समिति ने नसीम को अपने केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने का दोषी पाया है. मरियम के पीएसएल के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर गद्दाफी स्टेडियम पहुंचने के तुरंत बाद नसीम को 27 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना

इस ट्वीट को तुरंत हटा दिया गया था और यह दावा किया गया था कि अकाउंट हैक हो गया था लेकिन पीसीबी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया. बोर्ड ने कहा कि नसीम ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था और अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी थी, लेकिन अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी पाया. बोर्ड ने कहा, ‘‘नसीम के जवाब की समिति ने समीक्षा की और हर चीज का मूल्यांकन करने के बाद यह तय किया गया है कि नसीम ने अपने केंद्रीय अनुबंध की कई शर्तों का उल्लंघन किया है और उन पर दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है. नसीम के सोशल मीडिया सलाहकार को पीसीबी द्वारा पहले ही हटा दिया गया और उन्हें ‘ब्लैकलिस्ट’ कर दिया गया.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick