न्यूजीलैंड दौरे पर बढ़ते हुए कोरोना मामलों की जांच करेगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे 28 सदस्यीय पाकिस्तानी स्क्वाड के 10 खिलाड़ी अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 05, 2020, 01:06 PM IST

Published On Dec 05, 2020, 01:06 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2020, 01:06 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (IANS)

न्यूजीलैंड दौरे पर एक के बाद एक लगातार कुल दस पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दौरे पर रवाना होने से पहले हुए टेस्ट में सभी खिलाड़ी निगेटिव थे, जिसके बाद ही उन्हें न्यूजीलैंड भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू कायदे आजम ट्रॉफी के दौरान एक या दो टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले बलगम, बुखार और छींके आने की शिकायत की थी जो कोरोना वायरस संक्रमण के भी लक्षण हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि पीसीबी ने इससे इंकार किया लेकिन बोर्ड इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया कि न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव कैसे हो गए।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों को बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण हुआ था और लाहौर में बोर्ड द्वारा कराये गए कोरोना टेस्ट में भी इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन क्राइस्टचर्च पहुंचने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जहां दस पॉजिटिव टेस्ट के बाद पूरी टीम आइसोलेशन में है।’’

IND vs AUS: सीरीज से बाहर हुए चोटिल जडेजा; टी20 स्क्वाड का हिस्सा बने शार्दुल ठाकुर

सूत्र ने बताया कि पीएसएल में एक टीम के लिये खेलना वाला विदेशी खिलाड़ी भी अपने देश पहुंचने के बाद पॉजिटिव नतीजा आने पर आठ दिन के पृथकवास पर है। पाकिस्तानी टीम से बाहर सोहेल तनवीर भी लंका प्रीमियर लीग के लिए कोलंबो पहुंचने के बाद पॉजिटिव पाये गए और अब स्वदेश लौट रहे हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर गया पाकिस्तानी स्क्वाड: मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, सरफराज अहमद, इफ्तिखार अहमद, फवाद आलम, आबिद अली, अजहर अली, हैदर अली, इमाम-उल-हक, फहीम अशरफ, बाबर आजम, दानिश अजीज, इमरान बट, अमद बट, जफर गोहर, मोहम्मद हफीज , मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, सोहेल खान, जीशान मलिक, शान मसूद, मोहम्मद मूसा, रोहेल नजीर, उस्मान कादिर, हरिस रऊफ, वहाब रियाज, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, खुशिल शाह, यासिर शाह, नसीम शाह, हरिस सोहेल, हुसैन तलत, इमाद वसीम।

Editor's Pick