add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का नया 'ड्रामा', अब आईसीसी को ईमेल लिखकर किया बांग्लादेश का सपोर्ट, क्या कहा?

बुधवार, 21 जनवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के भाग लेने को लेकर आखिरी फैसला ले सकती है. और इससे एक दिन पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के गठजोड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट की नियामक संस्था- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- आईसीसी को ईमेल...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 21, 2026 1:30 PM IST

बुधवार, 21 जनवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के भाग लेने को लेकर आखिरी फैसला ले सकती है. और इससे एक दिन पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के गठजोड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट की नियामक संस्था- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- आईसीसी को ईमेल लिखकर बांग्लादेश के भारत में नहीं खेलने के रुख का समर्थन किया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस ईमेल की एक प्रति मामले में आईसीसी बोर्ड के सदस्यों को भी भेजी है.

बुधवार को आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत में खेलने को लेकर किए गए इनकार के मसले पर बोर्ड मीटिंग बुलाई है. बांग्लादेश की मांग है कि भारत में उसकी सुरक्षा को खतरा है और इस वजह से उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाने चाहिए. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ईमेल से इस मीटिंग का कोई वास्ता नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिस वक्त पर यह ईमेल भेजा है उससे संदेह जरूर होता है. उसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन आईसीसी के फैसले पर इस ईमेल का कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आईसीसी हालांकि पहले ही सख्ती से कह चुका है कि वह बांग्लादेश के मैच श्रीलंका, जो इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है, में शिफ्ट नहीं करेगा. आईसीसी ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई अपनी बैठक में भी इस रवैये पर अडिग रहा था. उसने बांग्लादेश को साफ तौर कर दिया था कि उसके मैच भारत से शिफ्ट नहीं किए जा सकते.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस अड़ियल रवैये को वहां की सरकार का भी समर्थन प्राप्त है. और वह बार-बार भारत न आने की बात को दोहरा रहा है कि वह ग्रुप स्टेज के अपने मैच खेलने भारत नहीं आएगा.

Bangladesh cricket board
Bangladesh cricket board

इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कई बार मिल चुके हैं. हाल ही में वह पिछले सप्ताहंत में ढाका में मिले थे. लेकिन इस बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका. आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट के मैदान बदलना अब संभव नहीं है और न ही इस वक्त पर शेड्यूल में कोई तब्दीली की जा सकती है. दूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम भारत भेजने को राजी नहीं है. अब 21 जनवरी, बुधवार को इस मसले पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है. टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और इसमें अब तीन सप्ताह से भी कम का वक्त बचा है. पहले भी खबर आई थी कि आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की डेडलाइन दी है लेकिन बीसीबी ने ऐसी किसी भी समयसीमा से इनकार किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले में अंतिम वक्त में आया है. वह भी आईसीसी पर दबाव बनाना चाहता है. कई अनौपचारिक खबरों में यहां तक कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज के मैच अपने देश में करवाने का ऑफर दिया था. और तो और उसका नाटक यहां तक बढ़ गया था कि अगर बांग्लादेश की मांग नहीं मानी गई तो पीसीबी भी वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर विचार कर सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

मामले की शुरुआत तब हुई तब बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में खरीदे गए अपने बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. इसका आधिकारिक कारण नहीं बताया गया लेकिन इसे बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और उनकी हत्याओं से जोड़कर देखा गया. इसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के आधिकारिक प्रसारण पर रोक लगा दी. और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत में नहीं खेलन की बात कही.