- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PCB’s Anti-Corruption Unit summons Umar Akmal over fixing approach claims
मैच फिक्सिंग के ऑफर का दावा करने वाले उमर अकमल को PCB का समन
पाकिस्तान खिलाड़ी अकमल ने दावा किया है कि मैच फिक्सिंग को लेकर उनसे कई बार संपर्क किया गया है।
Published On Jun 25, 2018, 01:02 PM IST
Last UpdatedJun 25, 2018, 01:02 PM IST
Umar Akmal © AFP
हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने दावा किया था कि हांगकांग सुपर सिक्सेस, यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और 2015 विश्व कप के दौरान मैच फिक्सिंग को लेकर उनसे संपर्क किया गया था। अकमल ने ये भी कहा था कि उन्हें दो डॉट गेंदे खेलने के लिए 200,000 डॉलर का प्रस्ताव किया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट इस मामले पर चर्चा करने के लिए अकमल को समन किया है।
अकमल ने पाकिस्तान की समा टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैने कई लोगों को पकड़वाने में मदद की है। मुझे नहीं लगता कि और किसी खिलाड़ी ने पीसीबी को इतनी रिपोर्ट दी होंगी। हांगकांग सुपर सिक्सेस के साथ दूसरे स्टिंट के दौरान मुझसे संपर्क किया गया था। हमारे संपर्क अधिकारी ने मुझसे बात की और मैने इस बारे में मैनेजमेंट को खबर कर दी। हमारे टीम मैनेजर हमारे साथ नहीं थे क्योंकि वो किसी की मौत के बाद लौट गए थे। कप्तान कामरान अकमल ही मैनेजर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcbs-anti-corruption-unit-summons-umar-akmal-over-fixing-approach-claims-722219″][/link-to-post]
अकमल ने आगे बताया, “संपर्क अधिकारी ने सुबह 3-4 बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया, जबकि गेट पर डू नॉट डिस्टर्ब का टैग लगा था। उसने मुझसे पांच मिनट बात करने का निवेदन किया और इससे मुझे कुछ शक हुआ। मैने इसे कमरे में आने को कहा। उसने मुझसे कहा कि हम दुनिया में कहीं भी आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर देंगे। हम आपको उतना पैसा देंगे जितना आप चाहते हैं। हम आपको हीरे, सोने देंगे। आपको इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन करना होगा। ‘ मुझे थोड़ा गुस्सा हो गया और उसे जाने के लिए कहा।” अकमल ने कहा कि इसके बाद वो सीधे अपने भाई और कप्तान कामरान अकमल के पास गए और पूरी बात बताई।
अकमल ने कहा, “जब भी मुझे ऐसा कोई कॉल आता है तो मैं सुरक्षा अधिकारी को फोन दे देता हूं। मुझसे यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और 2015 विश्व कप के दौरान भी संपर्क किया गया था। उनका प्रस्ताव स्पॉट फिक्स करने, दो डॉट गेंद खेलने और उनके हिसाब से खेलने का था। उन्होंने मुझसे दो डॉट गेंद खेलने को हरा और वो मुझे 200,000 डॉलर देते। मैने इंकार कर दिया।” अकमल के कहा कि भारत के खिलाफ मैच से पहले अक्सर ही उन्हें इस तरह के प्रस्ताव मिलते हैं। अकमल के दावों में कितनी सच्चाई है ये तो एंटी करप्शन यूनिट की पूछताछ पूरी होने के बाद सामने आएगा।