×

बीसीसीआई ने चार सालों के लिए पेप्सिको से पार्टनरशिप की

इन चार सालों में इस पार्टनरशिप से बीसीसीआई को 150 करोड़ रुपए की आमदनी होगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 3, 2016 5:17 PM IST

 भारत टी20 विश्व कप  2016 के बाद बांग्लादेश की मेजबानी करेगा और उसके साथ ही पेप्सिको के साथ इस नई पार्टनर शिप के तहत अंतरराष्ट्रीय सीजन का आगाज होगा।  © Getty Images
भारत टी20 विश्व कप 2016 के बाद बांग्लादेश की मेजबानी करेगा और उसके साथ ही पेप्सिको के साथ इस नई पार्टनर शिप के तहत अंतरराष्ट्रीय सीजन का आगाज होगा। © Getty Images

पिछले साल आईपीएल के मुख्य स्पांन्सर के रूप में अपना नाम वापस लेने वाली कंपनी पेप्सिको को एक बार फिर से क्रिकेट का प्यार खींच लाया है। जी हां,  पेप्सिको ने बीसीसीआई के साथ अगले चार सालों में होने वाले अंतरराष्ट्रीय व घरेलू मैचों के लिए बीसीसीआई के आधिकारिक पार्टनर के रूप में पार्टनरशिप की है। इसके अंतर्गत पेप्सिको क्रिकेट मैदान पर रेफ्रेशमेंट पार्टनर, ऑफिसियल स्नैक्स पार्ट्नर व ऑफिसियल ड्रिंक पार्टनर होगी। इस साझेदारी के आधार पर कंपनी स्टेडियम के अंदर क्रिकेटप्रेमियों को फूड्स, स्नैक्स एवं स्पोर्ट्स ड्रिंक का अपना एडवांटेज्ड पोर्टफोलियो उपलब्ध करा सकेगी। इसके चलते पेप्सिको को स्टेडियम के अंदर ब्रांडिंग एवं ऑनग्राउंड एडवरटाइजिंग में मदद मिलेगी। इस संबंध में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमें पेप्सिको को अपने ऑफिसियल पार्टनर के रूप में पाकर बहुत खुशी है। पेप्सिको के साथ हमारी साझेदारी बीते सालों में विकसित हुई है और हमें क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए उन्हें बतौर पार्टनर साथ लाने के लिए खुशी है। अगले चार सालों में भारतीय क्रिकेट टीम  क्रिकेट खेलेन वाले सभी  देशों की मेजबानी करेगी।” ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

TRENDING NOW

साथ ही  अनुराग ठाकुर ने ये भी बताया कि इन चार सालों में इस पार्टनरशिप से बीसीसीआई को 150 करोड़ रुपए की आमदनी होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि क्रिकेट ग्राउंड में  इस तरह की व्यवस्थाओं के लिए कुल तीन स्पॉन्सरों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं जिनमें से पेप्सिको एक है। दो अन्य स्पॉन्सरों के नाम अगले कुछ दिनों में घोषित किए जाएंगे। इस कॉन्ट्रेक्ट के अंतर्गत सिर्फ पुरुष क्रिकेट मैच शामिल होंगे। साथ ही हर साल 20 मैच भारत में खेले जाएंगे  और उनमें पेप्सिको ग्राउंड पर बतौर बीसीसीआई पार्टनर नजर आएगी। इन मैचों में आईपीएल सम्मिलित नहीं होगा। भारत टी20 विश्व कप  2016 के बाद बांग्लादेश की मेजबानी करेगा और उसके साथ ही पेप्सिको के साथ इस नई पार्टनर शिप के तहत अंतरराष्ट्रीय सीजन का आगाज होगा।