add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

देश के लिए खेलना ‘किसी पर एहसान करना नहीं’ है - कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली खुद को ‘कुछ विशिष्ट का हकदार’ नहीं मानते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 26, 2018 9:07 AM IST

इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों जब मैदान पर उतरते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड बना देते हैं। सबसे तेज वनडे क्रिकेट में 10 हजार का आंकड़ा पारी करने वाले कोहली ने पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

सचिन ने 259 वनडे पारी में 10 हजार रन का आंकड़ा पारी किया था। इसे कोहली ने महज 205 पारियों में हासिल कर अपने नाम कर लिया। विराट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 30 शतक लगाए हैं। यह रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देश के लिए खेलना ‘किसी पर  एहसान करना नहीं’ है और शायद यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस साल बिताने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली खुद को ‘कुछ विशिष्ट का हकदार’ नहीं मानते हैं।

कोहली ने वनडे में 10,000 रन सबसे कम पारियों में पूरे करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। उनका मानना है कि कुछ भी तयशुदा नहीं मानना चाहिए। कोहली ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ा सम्मान है और यहां तक कि दस साल खेलने के बाद भी मुझे ऐसा अहसास नहीं होता कि मैं किसी खास चीज का हकदार हूं। आपको तब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक रन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग हैं जो भारत की तरफ से खेलना चाहते हैं। जब आप खुद को उस स्थिति में रखते हो तो आपके अंदर भी रनों की वही भूख होनी चाहिए और चीजों को तयशुदा नहीं मानना चाहिए। किसी भी स्तर पर इसे आसान नहीं मानो।’’