कुत्ते के काटने के बाद घरेलू वनडे मैच से बाहर हुए डार्सी शॉर्ट

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शार्ट न्यू साउथ वेस्ट के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 18, 2018, 02:21 PM IST

Published On Sep 18, 2018, 02:21 PM IST

Last UpdatedSep 18, 2018, 02:21 PM IST

D’Arcy Short © Getty Images

चोट हर खिलाड़ी के करियर का हिस्सा होती है। हर क्रिकेटर अपने पूरे करियर में कई बार चोटिल होता है, जिस वजह से उन्हें कई अहम मैच छोड़ने पड़ते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट की इंजरी काफी अलग है और अनोखी भी। ऑस्ट्रेलिया का ये विस्फोटक बल्लेबाज अपने कुत्ते के काटने की वजह से चोटिल हो गया है। जिसके चलते शॉर्ट वनडे सीजन के पहले राउंड से बाहर हो गए हैं।

शार्ट के कुत्ते ने उनके हाथ पर काटा है जिसके बाद उन्हें वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेस्ल के खिलाफ होने वाले वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स के साइंस मैनेजर निक जोन्स ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए बयान में बताया, “दो हफ्ते पहले अपने कुत्ते के साथ खेलते समय डार्सी के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जहां उसका हाथ कुत्ते के खिलौने के आगे आ गया और कुत्ते के काटने से उसके हाथ पर गहरी चोट लग गई। उसे कुछ टांको और घाव की सर्जिकल सफाई की जरूरत है लेकिन इस हफ्ते वो बल्लेबाजी और कैचिंग के अभ्यास के लिए लौटेगा, और राउंड दो में चयन के लिए उपलब्ध रहेगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source


View this post on Instagram

A post shared by D’Arcy Short (@shortyjnr23) on

वैसे शार्ट ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जो अपने पालतू कुत्ते की वजह से इंजरी का शिकार हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अपने कुत्ते को बाहर टहलाते समय गिर गए थे, जिसके बाद उनके घुटने में गंभीर चोट आई थी। इसके चलते डी कॉक को 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

Editor's Pick