ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने को तैयार हैं पीटर हैंड्सकॉम्ब

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं पीटर हैंड्सकॉम्ब।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 19, 2019, 02:37 PM IST

Published On Jan 19, 2019, 02:37 PM IST

Last UpdatedJan 19, 2019, 02:37 PM IST

Peter Handscomb © Getty Images

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्क्वाड से बाहर होने के बाद वनडे सीरीज में मेजबान टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे पीटर हैंड्सकॉम्ब किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं। टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद हैंड्सकॉम्ब ने बिग बैश लीग में रन बनाए और फिर वापस आकर वनडे में भी रन बनाए।

ये भी पढ़ें: मेलबर्न में जीत के बाद धोनी ने कहा ‘गेंद ले लो वर्ना लोग कहेंगे कि संन्यास ले रहा है’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिए बयान में हैंड्सकॉम्ब ने कहा, “कोई भी रन, अच्छे रन होते हैं। मैं केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने की कोशिश कर रहा हूं। अगर मैं वनडे में अच्छा कर रहा हूं तो खुशी की बात है। मैं लाल गेंद के क्रिकेट में अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिश कर सकता हूं लेकिन फिलहाल मैं सफेद गेंद पर ध्यान दे रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को वनडे में नंबर 4 पर ही खेलना चाहिए: सौरव गांगुली

वनडे फॉर्मेट में हैड्सकॉम्ब की बल्लेबाजी का फार्मूला मौजूदा नंबर एक इंग्लैंड टीम से लिया हुआ है। इस बारे में विक्टोरियन क्रिकेटर ने कहा, “वो कड़ा अटैक करते हैं लेकिन उनके पास नियंत्रण वाले खिलाड़ी भी है। उनके पास जो रूट और इयोन मॉर्गन हैं जो मध्यक्रम में अपनी भूमिका निभाते हैं। मैं रन-गेंद के हिसाब से खेलना चाहता हूं और स्पिन को अच्छे से खेलना चाहता हूं। स्पिन के खिलाफ हम स्ट्राइक रोटेट करना चाहते हैं और खेल को गहराई तक ले जाना चाहते हैं। इस टीम में जो ताकत है वो शानदार है, जब तक कि हम आखिरी 10 ओवरों में उन्हें पकड़ नहीं कर लेते।”

Editor's Pick