add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच को रद्द करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर

याचिका में अधिवक्ता ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन की छूट दिये जाने का विरोध किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 18, 2021 3:44 PM IST

शुक्रवार को रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 क्रिकेट सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को स्थगित करने या सिर्फ स्टेडियम की क्षमता के आधे दर्शकों के साथ ही मैच कराने की अनुमति देने की मांग के साथ झारखंड उच्च न्यायालय में आज एक याचिका दाखिल की गई है।

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धीरज कुमार ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुक्रवार को होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मैच में शत प्रतिशत सीट दर्शकों के लिए खोले जाने के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अधिवक्ता ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन की छूट दिये जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, सभी अदालतों सहित अन्य कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो किस नियम के तहत राज्य सरकार ने क्रिकेट स्टेडियम को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उपयोग करने की छूट दी है? याचिका में कल के मैच को स्थगित करने अथवा शत प्रतिशत क्षमता से स्टेडियम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गयी है।

अधविक्ता ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए अदालत में विशेष आग्रह भी किया है जिससे जल्द से जल्द सुनवाई हो और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई जा सके।

महत्वपूर्ण ये है कि दो दिन पूर्व राज्य सरकार ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम की 50 प्रतिशत सीट ही बुक करने की अनुमति दी थी लेकिन फिर इस निर्णय को वापस ले लिया और आयोजकों को मैच के लिए स्टेडियम की सभी सीटें बुक करने की छूट दे दी।