- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Petro Porro fulfill his grand father dream after spain become fifa world cup 2026 champion
'मैंने उनकी बात को सच कर दिखाया...' स्पेन के सितारे ने पूरी की अपने दादा जी की इच्छा
स्पेन के स्टार खिलाड़ी पेट्रो पोरो ने टीम के वर्ल्ड कप जीत के बाद बताया कि कैसे उन्होंने अपने दादा जी की बात को सच साबित करके दिखाया.
Published On Jul 20, 2026, 12:33 PM IST
Last UpdatedJul 20, 2026, 12:33 PM IST
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन मिल गया है. स्पेन ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. विश्व विजेता बनने के बाद स्पेन के डिफेंडर पेड्रो पोरो ने अपने दादा से किए वादे का जिक्र किया और बताया कि दादा से किया गया वादा कैसे पूरा हुआ.
स्पेन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले डिफेंडर पेड्रो पोरो ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराने में स्पेन की मदद करके अपने दादा से किया वादा पूरा किया. उन्होंने एक्स्ट्रा-टाइम में जीत दिलाने वाला गोल करने में मदद की, जिससे टीम को दूसरा स्टार मिला.
दादा जी से किया वादा किया पूरा
पेड्रो पोरो ने मिक्स्ड जोन में कहा, “कुछ दिन पहले मेरे दादाजी ने मुझसे कहा था, ‘बेटा, कप घर ले आना.’ आज मैंने उनकी बात सच कर दी. मैं यहां से निकलकर उन्हें फोन करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि वह बहुत खुश और भावुक होंगे और मैं भी.”
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पोरो ने माना कि उन्हें अभी भी इस उपलब्धि पर यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है. मुझे लगता है कि शुरुआती कुछ दिन बीत जाने के बाद भी मुझे यकीन नहीं होगा. लेकिन मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने पहले मिनट से ही हमारा साथ दिया है. मैं तो यह सोच भी नहीं पा रहा हूं कि अभी स्पेन का माहौल कैसा होगा.”
पूरे देश को हमारी टीम पर गर्व
पेड्रो पोरो ने आगे कहा, “मैं प्रीमियर लीग में खेलता हूं, स्पेन से बाहर हूं, इसलिए बहुत से लोग मुझे ज्यादा नहीं देख पाते. जब से मैंने नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया है, यहां अपनी जगह बनाना कभी आसान नहीं रहा. अब जिंदगी ने मुझे इसका इनाम दिया है.” पोरो ने आगे कहा, “यह सिर्फ मैदान पर खेलने वाले 11 खिलाड़ियों की बात नहीं है, बल्कि हम सभी 26 खिलाड़ियों की बात है जो साथ रहे. मुझे उम्मीद है कि स्पेन को गर्व होगा कि हम दूसरा स्टार घर लाए हैं.”
बता दें कि 26 वर्षीय पेड्रो पोरो ने अपने क्लब करियर का ज्यादातर समय स्पेन की लाइमलाइट से दूर बिताया है, और उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल फुटबॉल में इस मुकाम तक पहुंचना वर्षों की खामोश मेहनत का इनाम जैसा है. देश के नाम अपने संदेश में पोरो ने मिलकर गर्व महसूस करने की बात कही और उस एकता पर जोर दिया जिसने पूरी टीम को टूर्नामेंट में एक साथ आगे बढ़ाया.