• Home
  • News
  • Phil Salt with an absolute one-handed screamer at the ropes in RCB VS SRH IPL 2026 Match Watch Video

VIDEO: हवा में उड़े फिल सॉल्ट और एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, बार- बार देखेंगे

फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 के ओपनर मैच में दो बेहतरीन कैच लपके. उन्होंने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन का कैच अपने नाम किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 28, 2026, 10:23 PM IST

Published On Mar 28, 2026, 10:23 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 10:23 PM IST

Phil Salt Catch

Phil Salt Catch

Phil Salt one-handed Catch: आईपीएल 2026 में शनिवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी फिल सॉल्ट ने फील्डिंग से महफिल लूट ली. फिल सॉल्ट ने मैच में दो बेहतरीन कैच लपके, मगर अभिनंदन सिंह की गेंद पर उनका एक हाथ से लपका कैच कमाल का था. सॉल्ट ने इस कैच की जमकर तारीफ भी हो रही है.

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 16वें ओवर में आरसीबी के लिए डेब्यू कर रहे अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल सॉल्ट ने ईशान किशन का बेहतरीन कैच लपका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हवा में उड़ते हुए एक हाथ से लपका कैच

16वें ओवर की आखिरी बॉल जो फ़ुल टॉस गेंद थी, उसे ईशान किशन ने ऑफ साइड में खेला, सॉल्ट डीप कवर से दाईं ओर दौड़ते हुए आए और हवा में छलांग लगाते हुए गोता लगाते हुए एक हाथ से कैच को लपक लिया. फिल सॉल्ट के इस कैच को देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर इस कैच की चर्चा हो रही है. ईशान किशन ने 38 बॉल में 80 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए.

हेनरिक क्लासेन का भी लपका था मैच

इससे पहले 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने आए और उनकी पहली ही बॉल पर हेनरिक क्लासेन ने ऑन-साइड में पुल करने की कोशिश की. वह गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर डीप मिड-विकेट पर गई, जहां बाउंड्री रोप के ठीक किनारे खड़े सॉल्ट गेंद के नीचे पहुंचे और कैच को लपक लिया, लेकिन उनका पिछला पैर बाउंड्री कुशन के काफी नजदीक था.फील्ड अंपायर ने इसे टीवी अंपायर को रेफर किया. टीवी अंपायर का मानना था कि बाउंड्री कुशन में कोई हलचल नहीं हुई है, हालांकि इस कैच को लेकर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन काफी नाराज नजर आए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए और आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का टारगेट रखा है.

Editor's Pick