टीम इंडिया के साथ अभ्यास करते दिखे पांड्या, वापसी की उम्मीद बढ़ी

Edited By : Cricket Country Staff | Jan 15, 2020, 02:23 PM IST

Published On Jan 15, 2020, 02:23 PM IST

Last UpdatedJan 15, 2020, 02:23 PM IST

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पीठ की सर्जरी के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं।

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी लगातार टलती जा रही है। पीठ की सर्जरी के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज मिस कर दी और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड में जगह नहीं मिली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई वनडे से पहले पांड्या वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ अभ्यास करते नजर आए।

पांड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें वो कोच भरत अरुण के साथ भारतीय वनडे स्क्वाड में शामिल गेंदबाज युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।

बता दगें कि बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टी20 टीम का ऐलान किया है, जिसमें पांड्या को जगह नहीं मिली है। वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम से भी पांड्या को बाहर कर दिया गया है। पहले खबर आ रही थी कि पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल होने की वजह से इस दौरे से बाहर हुए हैं लेकिन उनके ट्रेनर का कहना है कि इसके पीछे पांड्या को लगातार दो अंतरराष्ट्रीय सीरीज के वर्कलोड के बचाने की नीति है।

NZ दौरे से पहले भारत को झटका, हार्दिक फिटनेस टेस्‍ट में फेल, BCCI ने उठाया ये कदम

बोर्ड ने अभी तक न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में पांड्या के पास टीम में कमबैक करने का ये सुनहरा मौका है। अगर वो समय पर फिट हो जाते हैं तो उन्हें 5 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिल सकती है।

क्यों अहम है पांड्या की वापसी

पांड्या की सीमित ओवर टीम में वापसी भारत के लिए काफी अहम है। पांड्या की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को ना केवल एक अतिरिक्त गेंदबाजी की कमी खल रही है बल्कि निचले क्रम में एक विस्फोटक बल्लेबाज भी कम है। इसका एक नमूना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान देखने को मिला।

पांड्या जैसे ऑलराउंडर के प्लेइंग इलेवन में रहने से टीम मैनेजमेंट को अपने दोनों स्पिन गेंदबाजों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को खिलाने की आजादी मिलती है जो कि पांड्या के चोटिल होने के बाद से ही साथ में प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पा रहे हैं। जैसा कि कप्तान विराट कोहली कई बार कह चुके हैं, पांड्या का टीम में शामिल होने से प्लेइंग इलेवन में संतुलन आता है।