add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

संकट के समय BCCI ने दिव्यांग क्रिकेटरों के बकाए का किया भुगतान

बीसीसीआई ने मार्च में अपने मुख्यालय में कप्तान विक्रांत केनी को प्रतीकात्मक रूप में 65 लाख रुपये का चेक दिया था

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 2, 2020 8:43 PM IST

दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले साल अगस्त में मेजबान इंग्लैंड को 36 रन से शिकस्त देकर टी20 शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट सीरीज जीती थी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को पिछले साल इंग्लैंड में सीरीज जीतने के एवज में घोषित पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया.

कोरोना के कहर के बीच R Ashwin को सता रहा अब ये डर, T20 लीग को लेकर दिया बड़ा बयान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने मार्च में अपने मुख्यालय में कप्तान विक्रांत केनी को प्रतीकात्मक रूप में 65 लाख रुपये का चेक दिया था. अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘इस रकम को सीधे खिलाड़ियों के खाते में हस्तांतरित किया गया.’

अधिकारी ने बताया कि टीम में 17 खिलाड़ी और छह सहयोगी सदस्य थे. इस राशि की मंजूरी प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दी थी.

रिषभ पंत बोले- MS Dhoni मेरी मदद करते तो हैं लेकिन समस्या का पूरा समाधान नहीं बताते

गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस समय क्रिकेट की सभी गतिविधियां ठप्प हैं. कोरोनावायरस के कारण भारत सहित कई अन्य देशों में इस समय लॉकडाउन घोषित है. खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते. कोरोना की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां एडिशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.