- Home
- News
- Pink ball test indian pace battery is as good as windies was in 70s and 80s say aminul islam
'भारत की मौजूदा तेज बैट्री 70 व 80 के दशक में विंडीज जैसी घातक'
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने कहा- भारत की टीम को पिंक बॉल टेस्ट में बढ़त रहेगी.
Published On Nov 17, 2019, 09:27 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2019, 09:27 PM IST
इंदौर टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव की धारदार गेंदबाजी के बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम भी कायल हो गए हैं। अमीनुल इस्लाम का मानना है कि ये पेस तिकड़ी 70 व 80 के दशक में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी क्रम जैसी ही घातय नजर आती है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए अमीनुल इस्लाम ने कहा, “भारत को मजबूत गेंदबाजी क्रम की वजह से 22 नवंबर को शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश पर बढ़त मिलेगी. जिस तरह से हमने मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी में विविधता देखी है उससे लगता है कि भारत को पिंक गेंद से काफी फायदा मिलेगा।”
पढ़ें:- अख्तर ने बताया किस भारतीय बल्लेबाज को आउट करना है सबसे मुश्किल
अमीनुल इस्लाम ने कहा, “आप जहां भी खेलते हैं, आपको शाम को वह अतिरिक्त हवा का साथ मिलता है। भारत इसका भरपूर फायदा उठाएगा। हमने अनिल कुंबले की अगुवाई वाली भारत की स्पिन गेंदबाजी को देखा है लेकिन अब समय तेज गेंदबाजों का है। यह भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव है। उनके पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है, यह वैसा ही है जैसे एक जमाने में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पूरी दुनिया में हावी थे।”
पढ़ें:- बैन के बाद शानदार वापसी पर पृथ्वी शॉ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारतीय टीम में…
अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश की टीम के डेब्यू टेस्ट में भारत के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी। उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को लोग अक्सर याद करते है, क्योंकि वो शानदार क्रिकेट खेलते आए हैं। अब की भारतीय टीम काफी निरंतर नजर आती है।’’
अमीनुल इस्लाम ने कहा, इडन्स गार्डन पर 70 हजार दर्शकों द्वारा भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट को देखना अविश्वसनीय होगा। यह मैच टेस्ट क्रिकेट को नयी ऊंचाई पर ले जाएगा।’’