PinkBallTest, INDvBAN: टीम इंडिया ने Tea तक एक विकेट पर 35 रन बनाए

रोहित शर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं

Edited By : India.com Staff |Nov 22, 2019, 06:12 PM IST

Published On Nov 22, 2019, 06:12 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2019, 06:12 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में मयंक अग्रवाल का विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं.

PinkBallTest, INDvBAN: रोहित शर्मा का कैच देख फैंस को याद आया ‘सुपरमैन’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 13 और चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर खेल रहे हैं. बांग्लादेश के पहली पारी में बनाए गए 106 रन से टीम इंडिया अब भी 71 रन पीछे है.

भारत ने दूसरे सत्र की शुरुआत के कुछ देर बाद ही बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया. अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को हालांकि ठोस शुरुआत नहीं मिली. ऑफ स्टम्प के बाहर लगातार परेशान हो रहे मयंक अग्रवाल इसी तरह की गेंद पर गली में मेहेदी हसन मिराज के हाथों लपके गए. मयंक ने 14 रन बनाए. उनका विकेट 26 के कुल स्कोर पर गिरा.

इसके बाद रोहित और पुजारा ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया.

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उसका यह फैसला गलत साबित हुआ. गुलाबी गेंद से पहली बार खेल रहे बांग्लादेशी बल्लेबाज अतिरिक्त स्विंग के सामने पैर चला नहीं पाए.

इशांंत त शर्मा ने इमरुल कायेस (4) को 15 के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू करा दिया. दो रन बाद कप्तान मोमिनुल हक, उमेश यादव की स्विंग लेती गेंद पर स्लिप रोहित शर्मा द्वारा बेहतरीन तरीके से लपके गए.

PinkBallTest, INDvBAN: बांग्लादेश की पहली पारी 106 रन पर सिमटी

मुशफिकुर रहीम से बांग्लादेश को उम्मीदें थीं लेकिन स्थानीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी की गेंद का उनके पास जवाब नहीं था जो उनकी गिल्लियां ले उड़ी. रहीम चार गेंद खेलने के बाद भी खाता नही खोल पाए. उनके जाने के बाद टीम का स्कोर 26 रनों पर चार विकेट हो गया.

अभी तक शुरू से एक छोर संभाले रखे सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम अंतत: उमेश के सामने नतमस्तक हो गए. उमेश की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई और इस बार विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कैच पकड़ उनकी 52 गेंदों पर 29 रनों की पारी का अंत किया. यह साहा का 100वां शिकार भी था.

इसके बाद साहा ने अपना 101वां शिकार भी किया. महमुदुल्लाह, इशांत की गेंद पर साहा के हाथों लपके गए. साहा ने इस बार बेहतरीन लो कैच पकड़ा. दास एक छोर पर खड़े होकर खेल रहे थे लेकिन शमी की गेंद ने उन्हें रिटायर हर्ट कर दिया. इसी के साथ पहले सत्र की समाप्ति की घोषणा कर दी गई.

दूसरे सत्र में इशांत ने इबादत हुसैन (1), मिराज (8) के विकेट ले अपने पांच विकेट पूरे किए. 2007 के बाद ईशांत ने पहली बार घर में पांच विकेट लिए हैं. शमी ने अबु जायेद को शून्य पर आउट कर बांग्लादेश की पारी का अंत किया.

Editor's Pick