- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pinkballtest indvban wriddhiman saha join ms dhoni syed kirmani 100 dismissal club in test cricket
PinkBallTest, INDvBAN: रिद्धिमान साहा ने विकेट के पीछे पूरे किए 100 शिकार, धोनी के क्लब में शामिल
भारत और बांग्लादेश की टीमें अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रही हैं
Published On Nov 22, 2019, 03:32 PM IST
Last UpdatedNov 22, 2019, 03:32 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस (Eden Gardens, Pink Ball Test) में जारी डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Test) के पहले दिन (शुक्रवार को) अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली.
AUSvPAK, Brisbane Test : डेविड वॉर्नर के 22वें टेस्ट शतक ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
साहा ने बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम (Shadman Islam) को तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर विकेट के पीछे शानदार कैच किया. इसके साथ ही साहा ने अपने 37वें टेस्ट मैच में विकेट के पीछे 100 शिकार भी पूरे कर लिए.
चोट के कारण टीम से अंदर-बाहर होने वाले साहा भारत के छठे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में विकेट के पीछे 100 या इससे अधिक विकेट लिए हों. इस दौरान उन्होंने 89 कैच और 11 स्टंपिंग किए हैं.
इस लिस्ट में पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टॉप पर हैं. इसके बाद पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी (Syed Krmani) , किरण मोरे (Kiran More) और नयम मोंगिया (Nayan Mongia) का नंबर आता है. धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 294 शिकार किए हैं जिसमें 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल हैं.
पूर्व खिलाड़ी ने कहा, भारत में स्पिन गेंदबाजी की कला दम तोड़ रही है
किरमानी के नाम 88 टेस्ट मैचों में 198 विकेट दर्ज हैं जिसमें 160 कैच और 38 स्टंपिंग हैं वहीं किरण मोरे के नाम 49 टेस्ट मैचों में 130 शिकार किए हैं. इसमें 110 कैच और 20 कैच शामिल हैं. मोंगिया ने 44 टेस्ट में 104 शिकार किए हैं जिसमें 99 कैच और 8 स्टंपिंग हैं.
बंगाल के विकेटकीपर साहा ने अपना टेस्ट डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में किया था. साहा टेस्ट में अब तक 3 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं.
दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज साहा रांची के राजकुमार यानी महेंद्र सिंह धोनी की उपस्थिति में कई बार टीम से अंदर-बाहर होते रहे.
दो मैचों की सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में दो परिवर्तन के साथ उतरी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत ने पारी और 130 रन से जीता था. भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है.