IND vs PAK: सलमान अली आगा ने बताया उनकी टीम कहां चूक कर गई, बोला हमारा दिन...
IND vs PAK: सलमान अली आगा ने बताया उनकी टीम कहां चूक कर गई, बोला हमारा दिन...
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम योजनाओं को अमल में नहीं ला सकी. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8वीं हार का सामना करना पड़ा.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 15, 2026 11:57 PM IST
salman-ali-agha
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन के बड़े अंतर से हराया. पाकिस्तान की टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि पावर प्ले में तीन-चार विकेट गंवाने के बाद आप मैच में पीछा ही करते रह जाते हैं. सलमान ने कहा, ‘हम चार स्पिनर्स के उतरे लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं था. कुछ हिस्सों में योजनाओं को अच्छी तरह लागू नहीं कर पाए. बल्ले से हमने अच्छी शुरुआत नहीं की. अगर आप पावरप्ले में तीन-चार विकेट खो देते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछा ही करते रह जाते हैं.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
सलमान ने स्वीकार किया कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर थी लेकिन उनके खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए. उन्होंने कहा, ‘पहली पारी में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी और गेंद भी ग्रिप कर रही थी. दूसरी पारी में पिच बेहतर खेली लेकिन हमने स्थिति के हिसाब से गेंदबाजी नहीं की और हमने बल्ले से भी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए.’
पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘कुछ दिनों में हमारा एक मैच है और हमें उसका इंतजार है. हमें उसे जीतकर क्वालीफाई करना होगा.’ पाकिस्तान को अपना अंतिम मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है और उसे सुपर आठ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.