add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: कहां चूक कर रहा है भारत का मिस्ट्री स्पिनर, पीयूष चावला ने एक लाइन में समझा दिया

वरुण चक्रवर्ती को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. भारत का यह मिस्ट्री स्पिनर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हालिया मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है. जिसे लेकर पीयूष चावला ने टिप्पणी की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 7, 2026 2:28 PM IST

नई दिल्ली: वरुण चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड माना जा रहा था. लेकिन हालिया कुछ मैचों में यह मिस्ट्री स्पिनर कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाया है. और टीम इंडिया के लिए यह परेशानी का सबब है. पर आखिर चक्रवर्ती के साथ दिक्कत क्या हो रही है. इस पर पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने अपनी राय रखी है. चावला ने कहा है कि यह मिस्ट्री स्पिनर अपनी लेंथ से भटका हुआ है.

चावला ने कहा कि यह मिस्ट्री स्पिनर या तो बहुत ज्यादा फुल गेंदबाजी कर रहा है या बहुत शॉर्ट पिच गेंद फेंक रहा है. और इसी वजह से उसे खमियाजा भुगतना पड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले दो मैचों में अच्छा नहीं रहा है चक्रवर्ती का प्रदर्शन

पिछले दो मैच में चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन देकर एक विकेट जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन देकर एक विकेट लिया.

चक्रवर्ती का फॉर्म अच्छा नहीं है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रविवार को होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम इस स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में बनाए रखती है या फिर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिलता है.

चावला ने जिओ स्टार से कहा, ‘मुझे लगता है कि कभी-कभी जब आप हताश हो जाते हैं या जब आप बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश करते हैं. आप आखिर में बहुत फुल लेंथ की गेंदें फेंकने लगते हैं और वरुण के साथ भी ठीक यही हो रहा है.’

पीयूष चावला ने उठाए लाइन और लेंथ पर सवाल

उन्होंने कहा, ‘उनका मजबूत पक्ष उस मुश्किल लेंथ पर गेंदबाजी करना है जो किसी स्पिनर के लिए अनुकूल होती है. उन्हें उस लेंथ पर गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए जिस लेंथ पर तेज गेंदबाज करते हैं. एक स्पिनर के लिए अच्छी लेंथ वही होती है जहां से उसे घुटने की ऊंचाई तक उछाल मिले.’

चावला ने कहा, ‘उनकी गति के कारण अगर बल्लेबाज उनके हाथ की स्थिति को देखकर गेंद का अनुमान नहीं लगा पाता है तो उसे खेलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि उनकी गति अच्छी है.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

बनामतारीखगैंदबाजी प्रदर्शनमैदान
यूएसए7 फरवरी 20261/24वानखेड़े
नामीबिया12 फरवरी 20263/7दिल्ली
पाकिस्तान15 फरवरी 20262/17कोलंबो
नीदरलैंड्स18 फरवरी 20263/14अहमदाबाद
साउथ अफ्रीका22 फरवरी 20261/47अहमदाबाद
जिम्बाब्वे26 फरवरी 20261/35चेन्नई
वेस्टइंडीज1 मार्च 20261/40ईडन गार्डंस
इंग्लैंड5 मार्च 20261/64वानखेड़े

चावला ने दी वरुण चक्रवर्ती को दी क्या सलाह

भारत के लिए 25 वनडे, तीन टेस्ट और सात टी20 मैच खेल चुके 37 वर्षीय चावला ने कहा कि चक्रवर्ती जब अपनी लेंथ से चूक जाते हैं तो उनकी गेंदों पर रन बनने लग जाते हैं.

उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब आप थोड़े समय के लिए अपनी लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं तो आप प्रयोग करने लग जाते हैं. पिछले कुछ मैचों में वरुण चक्रवर्ती के साथ यही हो रहा है. वह या तो बहुत फुल लेंथ गेंद फेंक रहे हैं या बहुत शॉर्ट लेंथ की. इस तरह की गति के साथ जब पिच पर पर्याप्त उछाल नहीं होता है तो बल्लेबाज के लिए खेलना आसान हो जाता है.’

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/