This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
राशिद के प्रदर्शन पर हैरानी नहीं हुई : युसूफ पठान
सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के मौजूदा एडिशन के फाइनल में पहुंचाने में राशिद के ऑलराउंडर प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 26, 2018 4:11 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में राशिद खान की आतिशी पारी से भले ही सब हैरान रह गए हों लेकिन सनराजइर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज युसूफ पठान ने कहा कि टीम के लिए यह अचरज की बात नहीं थी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/not-exactly-dads-army-the-method-to-chennai-super-kings-madness-715949″][/link-to-post]
एक समय पर लग रहा था कि सनराइजर्स 150 रन भी नहीं बना सकेंगे लेकिन राशिद ने 10 गेंद में 34 रन बनाकर टीम को सात विकेट पर 174 रन का स्कोर दिया। युसूफ ने मैच के बाद कहा,‘हम उनकी पारी से हैरान नहीं हैं। उन्होंने बिग बैश में कई बार चौके-छक्के लगाए हैं। उन्होंने दुनिया में दूसरी लीगों में भी बेहतरीन पारियां खेली है।’
उन्होंने कहा,‘उनमें हमेशा से बल्लेबाजी का माद्दा था और इसी वजह से उसे एक स्थान ऊपर भेजा गया। चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने दो छक्के लगाए थे। हमें उनकी क्षमता पर कभी शक नहीं था।’
जीत के बारे में युसूफ ने कहा,‘यह सबसे अहम मैच था। शीर्ष पर रहने के कारण हमें पता था कि फाइनल में जगह बनाने का एक मौका और मिलेगा। हमें खुद पर भरोसा था और हम एक टीम के रूप में खेले। दो सर्वश्रेष्ठ टीमें फाइनल में पहुंची हैं और जो बेहतर खेलेगा, वह जीतेगा।’
गौरतलब है कि राशिद ने इस मुकाबले में 10 गेंदों पर 34 रन बनाने के बाद 3 अहम विकेट भी लिए। अफगानिस्तान के इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने इसके अलावा 2 कैच और 1 रन आउट भी किया। राशिद के इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
