भारत में खेलो या पॉइंट गंवाओ- आईसीसी की 'जिद्दी' बांग्लादेश को दो टूक
भारत में खेलो या पॉइंट गंवाओ- आईसीसी की 'जिद्दी' बांग्लादेश को दो टूक
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने सीधा-सीधा जवाब दिया है. बांग्लादेश चाहता था कि अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत से शिफ्ट कर दिए जाएं. लेकिन खबर है कि आईसीसी इसके लिए राजी नहीं है. ईएसीपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने मंगलवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 7, 2026 10:51 AM IST
Bangladesh Squad
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने सीधा-सीधा जवाब दिया है. बांग्लादेश चाहता था कि अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत से शिफ्ट कर दिए जाएं. लेकिन खबर है कि आईसीसी इसके लिए राजी नहीं है.
ईएसीपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने मंगलवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस बात की जानकारी दे दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत से बाहर करवाने का अनुरोध किया था. खबरों के मुताबिक आईसीसी ने बीसीबी को बता दिया है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत आना होगा वरना उसे अपने अंक गंवाने पड़ सकते हैं. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दावा है कि उसे आईसीसी की ओर से ऐसी कोई अंतिम चेतावनी नहीं मिली है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत में नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश
मंगलवार को आईसीसी द्वारा व्यवस्थित इस बातचीत के बारे में अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और बांग्लादेश के बोर् की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि उसकी टीम के मैच भारत से बाहर करवाए जाएं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम ग्रुप सी में है. उसके पहले तीन मैच कोलकाता में होने हैं. और एक मैच मुंबई में खेला जाएगा. टीम सात फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डंस पर खेलेगी. वहीं उसका आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल के खिलाफ होगा.
क्या रहा था पूरा मामला
असल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों का भारत में खूब विरोध हो रहा था. और इसी बीच आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बीसीसीआई की ओर से निर्देश मिला था कि वह बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करे. रहमान को केकेआर ने 16 दिसंबर 2025 को जेद्दा में हुई आईपीएल नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न सिर्फ आईसीसी को खत लिखकर टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत से बाहर करवाने का अनुरोध किया बल्कि अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी बैन लगा दिया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस फैसले की जानकारी मीडियो को बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने दी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर केकेआर को ऐसा निर्देश क्यों दिया गया कि मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया जाए. यहां यह बात भी ध्यान देने वाली है कि इस लीग में मुस्ताफिजुर इकलौते बांग्लादेशी गेंदबाज थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.